Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

“मेरी मईया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी”

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माता की चौकी में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वाधान में गंगापुर रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी के बाबा राम थम्मन मंदिर में भव्य माता की चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में सराबोर होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम नवरात्र के अवसर पर नंद विहार निवासी महेंद्र छाबड़ा परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत श्री गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। विनीत अरोड़ा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन व इक तू सच्ची सरकार माँ झंडेया वाली जैसे भजन प्रस्तुत किए। सुमित वार्ष्णेय ने जागरण के लिए सारी रात दे दी, वंशिका मनोचा ने काली मेरी माँ पटियाले विच रहंदी आ और गुड्डू लहरी ने छम्म-छम्म नाचे देखो वीर हनुमाना जैसे भजनों से समां बांधा। वहीं पवन खनिजों ने बम भोले बम व ॐ नमः शिवाय की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
दरबार के दौरान महंत विकास शर्मा पर भोले बाबा, माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट होने पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर महेंद्र छाबड़ा, जगदीश बठला, विनीत जैन,विवेक दीप सिंह, सचिन खुराना, करुण गुप्ता, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, सुरेंद्र शर्मा,पारस चुघ, चिराग कालरा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, राघव बठला, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, संगीता बठला, सिमरन बठला, कंचन नारंग, वृंदा चुघ, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित सैकड़ों भक्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

Check Also
Close