Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

मतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी गढ़वाल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान हेतु जन सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) की स्थापना की है। यह केंद्र आम नागरिकों और मतदाताओं के लिए सूचना,मार्गदर्शन,सुझाव एवं शिकायत निवारण का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल एवं सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के सुचारु संचालन के लिए राजेश कोहली, जिला स्वान प्रभारी (पौड़ी) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है,जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। जनपद के बाहर से कॉल करने वाले नागरिक 01368-1950 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, जबकि जनपद के भीतर रहने वाले मतदाता 1950 नंबर डायल कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इन नंबरों के माध्यम से मतदाता घर बैठे ही आवश्यक जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इन सेवाओं का मिलेगा लाभ जन सहायता केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,जिनमें वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की सुविधा नया मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) बनवाना मतदाता सूची में नाम जोड़ना या हटाना,नाम,पता अथवा अन्य विवरणों में संशोधन,निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी और मार्गदर्शन,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील शांति लाल शाह ने जनपद के सभी नागरिकों,विशेषकर युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और समय रहते अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और सही मतदाता सूची इसका आधार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह हेल्प डेस्क केवल कार्यदिवसों में संचालित रहेगा,जहां प्रशिक्षित कार्मिकों द्वारा प्रत्येक समस्या का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम जन सहायता केन्द्र की स्थापना से यह उम्मीद की जा रही है कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा और अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। यह पहल न केवल प्रशासन की जवाबदेही को दर्शाती है,बल्कि लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है। अंततः यह कहा जा सकता है कि जिला निर्वाचन कार्यालय की यह पहल आमजन के लिए राहत और सुविधा का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरेगी,जिससे हर नागरिक अपने मताधिकार के प्रति सजग और सक्रिय हो सकेगा।

Check Also
Close