Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयी सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महोत्सव-2026 के भव्य समापन अवसर पर कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि प्रतिभा को पहचान देने और व्यक्तित्व को संवारने का सशक्त मंच होते हैं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में कुलपति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि प्रतिकूल मौसम और लगातार हो रही बारिश के बावजूद छात्रों ने अद्भुत उत्साह,ऊर्जा और अनुशासन का परिचय दिया,जो उनके जज्बे और समर्पण को दर्शाता है। कुलपति प्रो.सिंह ने महोत्सव के दौरान प्रस्तुत की गई कव्वाली,शास्त्रीय नृत्य एवं उत्तराखंड के पारंपरिक लोकनृत्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों में न केवल कला की उत्कृष्टता दिखी,बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति की जीवंत झलक भी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें,उसे निरंतर निखारें और बड़े मंचों तक पहुंचाने का प्रयास करें। ऐसे मंच आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समझ भी विकसित करते हैं। युवा शक्ति ही भविष्य की दिशा कुलपति ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं,और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा देना आवश्यक है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित आयोजन विश्वविद्यालय की गरिमा को और ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। समापन समारोह में उपस्थित छात्रों,शिक्षकों और अतिथियों ने कुलपति के विचारों का स्वागत करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। यह आयोजन न केवल प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच बना,बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीख और प्रेरणा का भी सशक्त माध्यम साबित हुआ।

Check Also
Close