Thursday 06/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
काशीपुर बाईपास से हटने वाले व्यापारियों के पुनर्वास की कवायद तेजमसूरी पालिका बोर्ड बैठक में बवाल, लेनदेन के आरोपों पर सभासद धरने पर बैठे, पर्यटन प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश कीजवाडी दरमोला मोटर मार्ग लेकर ग्रामीणों ने किया आंदोलन।कंपनी खिलाफ बैठे ग्रामीणों धरने पर।जनता की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने श्रीनगर तहसील दिवस में दिए समयबद्ध समाधान और लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देशपॉलीहाउस से किसानों की आय में होगी उल्लेखनीय वृद्धि,आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर दिया जोरवाल्मीकि समाज को मिली बड़ी सौगात-भूमि दान से भव्य स्वरूप में विकसित होगा बाल्मीकि चौकमां धारी देवी के आशीर्वाद से निभाऊंगा नई जिम्मेदारी-चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को मिलेगी नई गति–डॉ.आशुतोष सयानाउत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाईमसूरी में तंबाकू बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस, बिना अनुमति बिक्री पर होगी कार्रवाईपालिका ने तैयार की नई उपविधि, स्कूलों से 100 गज के भीतर दुकान पर रोक, खुली सिगरेट की बिक्री भी होगी प्रतिबंधितमानव सेवा की मिसाल बना रोटरी क्लब-पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को वितरित किए स्टैंड वाले छाते
राज्य

रोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल समीर ने कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाजानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र के रबूपुरा स्थित सेक्टर-29 में संचालित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी की है। 16 जून की सुबह कंपनी में कार्यरत तीन सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कार्य में जुटे हुए थे। तीनों कर्मचारी मूल रूप से काशीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान समीर झाड़ू लगा रहा था, जबकि उसका सहकर्मी दिलशाद एयर प्रेशर पाइप से सफाई संबंधी काम कर रहा था। वहीं तीसरा कर्मचारी जीशान भी मौके पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान मजाक करने की नीयत से दिलशाद ने एयर प्रेशर पाइप समीर के गुदा द्वार पर लगा दिया और उसमें हवा भर दी। तेज दबाव की हवा शरीर के अंदर पहुंचते ही समीर दर्द से चीखने लगा। कुछ ही क्षणों में उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद दोनों सहकर्मी घबरा गए और तुरंत फैक्ट्री के सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद समीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि अत्यधिक एयर प्रेशर के कारण उसकी आंत फट गई थी। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उसे गहन चिकित्सा में रखा गया।
दिलशाद और जीशान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

समीर अपने परिवार का एकमात्र बेटा और चार बहनों का इकलौता भाई था। वह परिवार की जिम्मेदारियां उठाने और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर घर से दूर नौकरी करने गया था। परिजनों के मुताबिक उसका सपना अपनी मेहनत की कमाई से अपनी बहनों की शादी करवाने और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का था। लेकिन एक कथित मजाक ने उसकी जिंदगी छीन ली। समीर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पल की लापरवाही ने चार बहनों के इकलौते भाई और परिवार के सहारे को हमेशा के लिए उनसे छीन लिया।

की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।रोज़गार गंभीर रूप से घायल समीर ने कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लियाजानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र के रबूपुरा स्थित सेक्टर-29 में संचालित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी की है। 16 जून की सुबह कंपनी में कार्यरत तीन सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कार्य में जुटे हुए थे। तीनों कर्मचारी मूल रूप से काशीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान समीर झाड़ू लगा रहा था, जबकि उसका सहकर्मी दिलशाद एयर प्रेशर पाइप से सफाई संबंधी काम कर रहा था। वहीं तीसरा कर्मचारी जीशान भी मौके पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान मजाक करने की नीयत से दिलशाद ने एयर प्रेशर पाइप समीर के गुदा द्वार पर लगा दिया और उसमें हवा भर दी। तेज दबाव की हवा शरीर के अंदर पहुंचते ही समीर दर्द से चीखने लगा। कुछ ही क्षणों में उसके गुप्तांग से खून बहने लगा। यह देखकर मौके पर मौजूद दोनों सहकर्मी घबरा गए और तुरंत फैक्ट्री के सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद समीर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि अत्यधिक एयर प्रेशर के कारण उसकी आंत फट गई थी। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उसे गहन चिकित्सा में रखा गया।
दिलशाद और जीशान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

समीर अपने परिवार का एकमात्र बेटा और चार बहनों का इकलौता भाई था। वह परिवार की जिम्मेदारियां उठाने और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर घर से दूर नौकरी करने गया था। परिजनों के मुताबिक उसका सपना अपनी मेहनत की कमाई से अपनी बहनों की शादी करवाने और परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का था। लेकिन एक कथित मजाक ने उसकी जिंदगी छीन ली। समीर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पल की लापरवाही ने चार बहनों के इकलौते भाई और परिवार के सहारे को हमेशा के लिए उनसे छीन लिया।

Check Also
Close