Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के तहत प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में विज्ञान वर्ग में नव नियुक्त 50 शिक्षकों को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी (बीएचयू) में विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। आगामी 23 मार्च से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षण तकनीकों तथा आधुनिक शोध पद्धतियों के गुर सिखाये जायेंगे। उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के 35 सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को भी बीएचयू में ट्रेनिंग चल रही है,जहां पर वह आधुनिक पुस्कालय व्यवस्था का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उच्च शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन के दृष्टिगत राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है,ताकि प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध व नवाचारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जा सके। योजना के तहत इस बार राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों विज्ञान वर्ग में नव नियुक्त 50 शिक्षक बीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी 23 मार्च से 19 अप्रैल तक बीएचयू में विशेष फोकस्ड ट्रेनिंग एंड इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इन शिक्षकों को उच्च शिक्षा के आधुनिक मानकों,शिक्षण तकनीकों,शोध पद्धतियों एवं शैक्षणिक प्रशासन के गुर सिखाये जायेंगे,जिससे वह अपने शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापरक बना सके और अपने-अपने महाविद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित कर छात्रों में शोध प्रवृत्ति को बढ़ा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विशेषज्ञों एवं बीएचयू के प्रख्यात शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण सत्रों में व्याख्यान दिये जायेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्द्धन प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों के 35 सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों का भी बीएचयू में प्रशिक्षण चल रहा है। उन्होंने बताया कि 09 मार्च से 22 मार्च से चलने वाले 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को पुस्तकालय प्रणाली के आधुनिक आयामों के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान डिजिटल एक्सेस,ई-लाइब्रेरी,सूचना प्रबंधन तथा पुस्तकालय के नवीन तकनीकी पहलुओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को इन विषयों के सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के तहत सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों को बीएचयू के विभिन्न पुस्तकालयों के साथ-साथ केन्द्रीय उच्च तब्बती शिक्षा संस्थान तथा नागरीप्रचारिणी सभा वाराणसी सहित अन्य प्रमुख संस्थानों के पुस्तकालयों का भी भ्रमण किया। जहां पर उन्हें पुस्तकालय प्रबंधन,डिजिटलीकरण और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की आधुनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्द्धन प्रशिक्षण योजना के तहत शिक्षकों को देश के उत्कृष्ट संस्थानों में एक्सपोजर विजिट व प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत शिक्षकों को विभिन्न संस्थानों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विज्ञान वर्ग के नवनियुक्त 50 शिक्षकों को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आगामी 23 मार्च से प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिक्षकों के एक्सपोजर व प्रशिक्षण का निश्चित तौर पर प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में सकारात्मक प्रभाव दिखायी देगा।

Check Also
Close