Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत सिंह चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत,देवप्रयाग से श्रीनगर तक उमड़ा जनसैलाब,ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा पूरा क्षेत्र


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत सिंह चौधरी के प्रथम क्षेत्रीय दौरे ने जनसमर्थन और उत्साह का नया इतिहास रच दिया। देहरादून से अपने गृह जनपद की ओर बढ़ते हुए देवप्रयाग,कीर्तिनगर,श्रीनगर,श्रीकोट से लेकर रुद्रप्रयाग तक पूरे मार्ग पर अभूतपूर्व स्वागत देखने को मिला। हर जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं,ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में सुबह से ही समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही मंत्री का काफिला पहुंचा,कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जय-जयकार के नारों से वातावरण गूंज उठा। श्रीनगर पहुंचते-पहुंचते यह स्वागत एक विशाल जनसैलाब में तब्दील हो गया,जहां हर वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जीएमवीएन से लेकर बेस अस्पताल तक स्वागत की धूम श्रीनगर स्थित जीएमवीएन परिसर और बेस अस्पताल में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अस्पताल में कर्मचारियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भरत सिंह चौधरी ने कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। रुद्रप्रयाग में भी जोरदार स्वागत,आतिशबाजी से मना जश्न रुद्रप्रयाग जनपद के खांकरा,नरकोटा और मुख्यालय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। जगह-जगह मंत्री को फूल-मालाओं और बुक्कों से लाद दिया गया,जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव में डूबा नजर आया। अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आने वाले समय में इन कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समय कम या ज्यादा होने का कोई प्रश्न नहीं है,हमारी प्राथमिकता सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का विश्वास भी जताया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़,कई गणमान्य रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भण्डारी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,शिव सिंह नेगी,जसपाल सिंह चौहान,गम्भीर सिंह रौतेला,जसपाल सिंह गुसाईं,ऋषि सेमवाल,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा,संदीप राणा,आशीष चौहान,प्रदीप नौटियाल,अमित मलवाल,मनमोहन सिंधवाल,त्रिलोक सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जसवंत सिंह राणा द्वारा किया गया। श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में हुए इस ऐतिहासिक स्वागत ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भरत सिंह चौधरी से जनता की अपेक्षाएं काफी बढ़ चुकी हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह जनसमर्थन विकास के ठोस परिणामों में किस प्रकार परिवर्तित होता है।

Check Also
Close