Thursday 26/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रदेश के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रीष्मकालीन धान की खेती पर लगी रोक को समाप्त करने का ऐलान किया है। इस निर्णय से विशेष रूप से तराई एवं दलदली भूमि वाले क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिली है।देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 42 सीटर विमान को दिखाई हरी झंडीउत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, डोईवाला से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 42 सीटों वाले विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “उड़ान योजना” और क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में तेजी से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखंड में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू होने से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे पर्यटन, तीर्थाटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के अधिक से अधिक क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा जाए, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलें और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। यात्रियों ने भी हवाई सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे यात्रा का समय काफी कम होगा और उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।उद्घाटन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, उड्डयन विकास प्राधिकरण (उड़डा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान हवाई सेवा शुरू होने पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू होने को उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।भाजपा का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा : अलका पालजिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, प्रशासन की संवेदनशील पहलरुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन, रुद्रपुर में भगवानपुर निवासी दिव्यांग गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से लाभार्थी गोपाल साहनी ने राहत की सांस ली और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार, गत 23 मार्च को सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवानपुर, रुद्रपुर निवासी गोपाल साहनी ने अपनी शारीरिक असुविधाओं का उल्लेख करते हुए बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया था। कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया था कि लाभार्थी को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए गुरुवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।ट्राई साइकिल मिलने के बाद गोपाल साहनी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक कम हो जाएंगी और उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला बार चुनाव :- पहले दिन ग्यारह प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामंकन।शक्ति फार्म क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, कच्ची शराब बेचने वालों पर की बड़ी कार्रवाईशिवाय बावेजा जाने बढ़ाया स्कूल का मनधूम धाम से निकला माँ अटरिया का डोला, विधायक शिव अरोरा हुए शामिलटीएमयू में हैल्थ फॉरेंसिक पर वैश्विक कॉन्फ्रेंसदेश-विदेश के नामचीन एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन
राज्य

टीएमयू में हैल्थ फॉरेंसिक पर वैश्विक कॉन्फ्रेंसदेश-विदेश के नामचीन एक्सपर्ट्स करेंगे मंथन

उत्तराखंड सरकार में मेडिकल शिक्षा के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्या बतौर मुख्य अतिथि, एसआईएफएस के फाउंडर डॉ. रणजीत सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे, जबकि शंघाई, मनीला, अर्कन्सास, दुबई की यूनिवर्सिटीज़ से भी ऑनलाइन जुड़ेंगे एक्सपर्ट्स

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हैल्थ केयर साइंसेज़ की ओर से इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस- हैल्थ फॉरेंसिक- 2026 का 27 मार्च को ऑडी में शंखनाद होगा। ब्लेंडेड मोड में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस की थीम फ्यूचर ऑफ इन्नोवेशन एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी- एफआईएसटी रहेगी। उत्तराखंड सरकार में मेडिकल शिक्षा के डायरेक्टर डॉ. अजय आर्या बतौर मुख्य अतिथि, एसआईएफएस के फाउंडर डॉ. रणजीत सिंह बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कॉन्फ्रेंस में शिरकत करेंगे, जबकि ग्लोबल रिसर्च एंड साइंटिफिक कोलाबोरेशन यूआईएच शंघाई के सीनियर डायरेक्टर डॉ. दिलीप कुमार एआई इन मेडिसिनः रेडिफाइंग, हेल्थकेयर टुडे, इंजीनियरिंग द फ्यूचर ऑफ टुमारो, यूनिवर्सिटी ऑफ फिलिपिंस- मनीला के कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंसेज़ की डीन डॉ. मा. टेरेसा गुआजोन डी गुज़मान बिहेवियरल इकोलॉजीज ऑफ डेथः हेरिटेज फॉरेंसिक्स एंड ह्यूमैनिटेरियन फॉरेंसिक्स इन आर्किपेलैजिक सोसाइटीज, यूनिवर्सिटी ऑफ अर्कन्सास फॉर मेडिकल साइंसेज यूएसए के पोस्ट डॉक्टरल फेलो डॉ. अमोद शर्मा ऑबेसिटी- एनएएफएलडी इंडयूसिड इंजरी एंड मिटोकॉन्ड्रियल डायसफंक्शन इन किडनी इज पर्शियल ऐलिवेटेड बाय शार्ट टर्म मेटाफॉर्मिन, अमेटी यूनिवर्सिटी, दुबई के डॉ. नृशांत सिंह नैनोटेक्नोलॉजी इन फॉरेंसिक साइंसः फ्रॉम लेटेंट फिंगरप्रिंट इन्हेंसमेंट टू मॉलिक्यूलर इंटेलिजेंस सरीखे विदेशी मेहमान ऑनलाइन जुड़ेंगे। कॉन्फ्रेंस में टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी।

अतिथियों की ओर से कॉन्फ्रेंस सोवेनियर का विमोचन भी किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में डिपार्टमेंट ऑफ- एमएलटी, ऑप्टोमेट्री, फॉरेंसिक और आरआईटी के चार टेक्निकल सत्रों में रिसर्च पेपर्स, पोस्टर्स और ओरल प्रेजेंटेशन होंगे। कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हैल्थ केयर साइंसेज़ के प्रिंसिपल एवम् कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन प्रो. नवनीत कुमार स्वागत भाषण, जबकि एमएलटी की एचओडी डॉ. रूचि कांत वोट ऑफ थैंक्स देंगी। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया जाएगा। पैनल डिस्कशन भी होगा, जिसकी थीम भविष्य के लिए तैयार एलाइड हेल्थकेयर वर्कफोर्स के लिए कौशल विकास को सशक्त बनानाः अंतरालों को कम करना, प्रशिक्षण को सुदृढ़ करना और नवाचार को बढ़ावा देना रहेगी। कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट रिसर्च पेपर, बेस्ट क्राइम सीन इन्वेटिगेशन के विजेता स्टुडेंट्स, जबकि बेस्ट रिसर्च पेपर्स और बेस्ट पीएचडी थिसिस के लिए फैकल्टीज़ को सम्मानित भी किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्रों की पैनल चर्चा में डॉ. प्रमोद सूर्यकांत राव डोडे, डॉ. ओ. पी. जसूजा, श्री राजेश कुमार, डॉ. आशीष चंदर, डॉ. रणजीत कुमार सिंह, डॉ. अमित कंसल एवं श्री अनंत राम उनियाल, प्रो. (डॉ.) रुचि कांत की उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी।

कॉन्फ्रेंस चेयरपर्सन प्रो. नवनीत कुमार ने बताया, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में बायोकेमिस्ट्री के डॉ. नरेन्द्र कुमार रोल ऑफ अमीनो एसिड इन पैनक्रियाटिक कैंसर थेरेपी, डॉ. श्रॉफ चेरिटी आई हॉस्पिटल के क्लिनिकल साइंसिस्ट डॉ. राम कैलाश गुर्जर एआई एंड इन्नोवेशन एडवांसमेंट्स इन आई केयर, गुजरात यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ बायोकेमिस्ट्री एंड फॉरेंसिक साइंस के प्रो. कपिल कुमार फॉरेंसिक मालवेयर एनालिसिसः टेक्निक्स फॉर इन्वेस्टिगेटिंग साइबर थ्रेट्स, पायोनियर सेंटर ऑफ बायोसाइंसेज़ फॉर एडवांस ट्रेनिंग एंड रिसर्च- गाजियाबाद के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार शर्मा हायपोक्सिया इंड्यूसिबल फैक्टर- एन असेंसियल रेगुलेटर इन सेल्यूलर मेटाबोलिक कंट्रोल अंडर हायापोक्जिक कंडिशंस, तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर- मुरादाबाद के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट प्रो. राजुल रस्तोगी गवर्नेंस, रेग्यूलेशंस एंड एथिक्स रिलेटिड टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हैल्थकेयर पर 27 मार्च को फर्स्ट डे व्याख्यान देंगे।

आरआईएमटी- पंजाब के प्रो. ओपी जसूजा 3-डी फॉरेंसिक फेशियल रिकंस्ट्रक्शन, आईआईटी-रूड़की के डॉ. राजेश कुमार एंटीबॉडी बेस्ड थेराप्यूटिक इंटरवेंशन अगेन्स्ट वायरल एंड नॉन वायरल एंटीजंस, स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी-देहरादून के सीनियर एमआरआई टेक्नोलॉजिस्ट श्री अनंत राम उनियाल प्रिकॉशंस इन इमेजिंग एज एविडेंस, सिल्वर लाअन लेबोरेट्री- दिल्ली के डायरेक्टर श्री गगन साहनी ऑक्यूलर सरफेस एंड विजुअल रिहैबिलिटेशन विद रिजिड स्कैलरल लेंसेज़, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ की डॉ. निशा सिंह बायोकेमिकल सिग्नेचरः ए कॉमन लैग्वेज फॉर मेडिसिन एंड फॉरेंसिक, आईआरओ आईजीआईएमएस- पटना के साइंटिस्ट डॉ. पंकज कुमार क्यूरसीटिन फंक्शन इन प्रिवेंटिंग रेटिनल कैपिलरी एंडोथीलियल सेल डीजेनरेशन इन डीआर, सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल- मुरादाबाद के असिस्टेंट डायरेक्ट फानी कृष्णा अथरेया रोल ऑफ टेक्नोलॉजी इन लो विज़न रिहैबिलिटेशन पर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन विस्तार से चर्चा करेंगे।

Check Also
Close