Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
ईदुलजुहा को लेकर प्रशासन अलर्टपत्रकार–तहसील प्रशासन विवाद पर आज निर्णायक वार्ता,एन एच चौड़ीकरण के विरोध एवं बाईपास की मांग को लेकर सैकड़ों प्रभावितों ने तहसील पहुंचकर दर्ज कराई आपत्तियां“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन
राज्य

भाजपा का कार्यकाल झूठ का पुलिंदा : अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा के 4 साल के कार्यकाल को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय प्रबंधन पर सरकार पूरी तरह नाकाम है और जवाब देही से बचने का काम कर रही हैं। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पलायन की समस्या पर नीति ना बनाना इसकी नाकामी है। प्रदेश में बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल स्थिति में है।प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। अलका पाल ने कहा कि प्रदेश का युवा पलायन को मजबूर है जबकि शिक्षा विभाग और पुलिस महकमें में हजारों रिक्त पद खाली पड़े हैं। सरकारी अस्पताल केवल रेफरल केंद्र वन कर रह गए हैं। सरकार के पास पलायन रोकने के लिए 4 सालों में कोई भी नीति नहीं है। लचर कानून व्यवस्था को सुधारने का कोई भी उपाय भाजपा सरकार के पास नहीं है। अलका पाल ने कहा कि भ्रष्टाचारीओ और खनन माफियाओ पर खामोशी सरकार की पोल खोल रही है। सरकार विस्तृत श्वेत_ पत्र जारी कर जवाब दे।

Check Also
Close