
देर रात बहादराबाद क्षेत्र के रूहालकी गांव में गुलदार के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल होने के बाद पूरा गांव ग्राम प्रधान विकास चौहान के साथ में वन विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार वन विभाग को क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लोगों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि वन विभाग की तानाशाही नहीं चलेगी।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्राम प्रधान और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में गुलदार दिख चुके हैं और यह किसी बड़े हादसे की ओर इशारा कर रहा है।
स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पूरे इलाके में लोगों में भय और गुस्सा दोनों हैं।
