राज्य
रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सुंदरपुर स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने संकीर्तन मंडली के साथ बैठकर श्हरे रामा हरे कृष्णाश् महामंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप किया। ठुकराल ने इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजक समिति द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भक्ति और कीर्तन से मन को शांति मिलती है और समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महानाम संकीर्तन जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को जीवित रखते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, सुदीप ठाकुर, केरू मण्डल, विजय बाछाड़, ठाकुर राय, जितेन्द्र राय, दुलाल मण्डल, महानंद मण्डल, तारक मण्डल, बाबू मण्डल, सुभाष मण्डल, देवु मण्डल, अतुल कृष्ण, प्रदीप मण्डल, भवतोष बाछाड़, परि बाछाड़, दिलीप ढाली, तपन ढाली, तरूण मण्डल, बनमाली मिस्त्री, निमाई ढाली, शुभांकर मण्डल, गौरपद सरकार, राजीव गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

