Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

अहिंसा परमो धर्म की गूंज से गुंजायमान हुआ श्रीनगर प्रभात फेरी से शुरू हुआ उत्सव,भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन नगरी श्रीनगर आज अहिंसा परमो धर्म के दिव्य संदेश से अनुप्राणित हो उठी,जब जैन समुदाय द्वारा भगवान महावीर जयंती अत्यंत श्रद्धा,उल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। पूरे नगर में दिनभर भक्ति,अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना रहा। इस पावन अवसर की शुरुआत प्रात-5.30 बजे भव्य प्रभात फेरी के साथ हुई,जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रभु के गुणगान करते हुए नगर को आध्यात्मिक चेतना से जागृत किया। प्रभात फेरी के साथ ही महावीर जयंती उत्सव का शुभारंभ हुआ,जिसने पूरे आयोजन को एक दिव्य स्वर प्रदान किया। इसके उपरांत जैन मंदिर से प्रारंभ हुई भव्य शोभायात्रा में भगवान महावीर की सुसज्जित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा जैन मंदिर से निकलकर अप्पर बाजार,गणेश बाजार,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग,आढ़त बाजार,काला रोड एवं ऐतिहासिक गोला बाजार होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। नगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब श्रद्धा और उत्साह का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। महिलाएं,पुरुष,युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भक्ति,अनुशासन और संस्कृति का जीवंत उदाहरण बनते नजर आए। अहिंसा परमो धर्म एवं जीव दया के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा श्रीनगर गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर संजय कुमार जैन,डॉ.राकेश जैन,मनोज कुमार जैन,नवनीत जैन,श्रवण कुमार जैन,अरुण जैन,पंकज जैन,पुनीत जैन,विकास जैन,शुभम जैन,अक्षत जैन,विवेक जैन,लखपत सिंह भण्डारी,राजीव विश्नोई,प्रवीण अग्रवाल,श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल,उम्मेद सिंह मेहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मातृशक्ति में शकुंतला जैन,ममता जैन,रशिका जैन,अपूर्वा जैन,अनू जैन,चंचल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,युवा वर्ग एवं छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल आयोजन जैन समुदाय द्वारा सामूहिक सहयोग,समर्पण और अनुशासन के साथ किया गया,जो समाज की एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण बना। आज भी उतना ही प्रासंगिक भगवान महावीर के जीवन और उपदेश केवल धार्मिक नहीं,बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जीवन जीने की सर्वोत्तम दिशा प्रदान करते हैं। अहिंसा-मन,वचन और कर्म से किसी भी जीव को कष्ट न पहुंचाना ही सर्वोच्च धर्म सत्य-सत्य का पालन आत्मा की शुद्धि और मोक्ष का मार्ग अपरिग्रह-सीमित आवश्यकताएं,लोभ और मोह से मुक्ति,समता और करुणा: हर जीव के प्रति समान भाव और दया ही सच्ची मानवता,आज जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है,महावीर का यह संदेश शांति,सहिष्णुता और आपसी सद्भाव की दिशा में एक प्रकाश स्तंभ की तरह मार्गदर्शन करता है। आस्था के साथ सामाजिक एकता का सशक्त संदेश श्रीनगर में आयोजित यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना,बल्कि सामाजिक एकता,भाईचारे और सांस्कृतिक जागरूकता का सशक्त संदेश भी देता नजर आया। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं। अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है-यही महावीर का मार्ग,यही मानवता का सार।

Check Also
Close