Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

दशमेश एकेडमी के मेधावी छात्रों ने रचा नया इतिहास, शानदार परीक्षा परिणाम से गूंजा सितारगंज।

नगर के प्रतिष्ठित दशमेश एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सत्र 2025–2026 की वार्षिक परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन कर दिया और एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया, जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सातवीं कक्षा की छात्रा कुं. प्रतिज्ञा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विशेष उपलब्धि हासिल की, वहीं आठवीं कक्षा के छात्र रोहित मौर्य, छठी कक्षा की छात्रा आराध्या, पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रकृति, चौथी कक्षा की छात्रा मुस्तबा, तीसरी कक्षा की छात्रा नूरी, दूसरी कक्षा की छात्रा आरोही तथा पहली कक्षा से तिरदेव, आरम, मोहि नूर और आलीशा अपने-अपने वर्ग में अव्वल रहे और सभी ने अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रबंधक सरदार बलविंदर सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत पढ़ने वाली छात्रा कुं. प्रतिज्ञा ने रानीखेत स्थित सैनिक स्कूल घोड़ा खाल में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो विद्यालय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि दशमेश एकेडमी का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की दिशा देना भी है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को जीवन की पहली प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उन्हें मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें तथा नशे जैसी बुराइयों से बचाते हुए सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, ताकि बच्चे शिक्षा और संस्कार दोनों में आगे बढ़ सकें।गुरु तेग बहादुर वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सोप्रीत सिंह भाटिया ने 11 रुपए बेतोर बच्चों को इनाम के रूप में दिए।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी उत्तीर्ण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को अंकतालिका के साथ स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और पूरे विद्यालय परिसर में तालियों और उत्साह की गूंज सुनाई दी, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

Check Also
Close