Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

टीएमयू में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीशजस्टिस यूयू ललित का सार्थक संवाद

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में फ्रॉम कोर्टरूम टू नेशन बिल्डिंगः लीडरशिप लेसन फ्रॉम द ज्यूडिशरी पर हुई लीडरशिप टाक सीरीज़, टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने प्रशासनिक भवन में चीफ गेस्ट न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित को भेंट किया स्मृति चिन्ह

ख़ास बातें
युवाओं से किया आह्वान, वे संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करें
न्यायपालिका की समानता, न्याय और विकास में अहम भूमिका
अनुच्छेद 31ए, 31बी, 31सी और 21 की विस्तार की व्याख्या
तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाएं हुई और अधिक सशक्त
निःशुल्क एवम् अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा एक ऐतिहासिक निर्णय
शिक्षा में निजी संस्थानों की भागीदारी से अवसरों का विस्तार
ईडी श्री अक्षत जैन ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश को बताईं टीएमयू की उपलब्धियां

देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित ने कहा, न्यायपालिका केवल न्याय प्रदान करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक मूल्यों की संरक्षक और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरक शक्ति भी है। भारतीय न्यायपालिका ने देश में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने और समावेशी विकास को गति देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया, वे संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करते हुए नैतिक नेतृत्व अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश में कमजोर अर्थव्यवस्था, व्यापक गरीबी, निम्न साक्षरता दर, औद्योगिकीकरण का अभाव, कमजोर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा में महिलाओं की कम भागीदारी, जातिगत असमानता, बेरोजगारी, खाद्यान्न संकट, वंचित वर्गों की न्याय तक सीमित पहुंच सरीखी गंभीर समस्याएं प्रमुख थीं। इन परिस्थितियों के बावजूद संविधान और न्यायपालिका ने देश को समानता, न्याय और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्यायमूर्ति श्री ललित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की ओर से फ्रॉम कोर्टरूम टू नेशन बिल्डिंगः लीडरशिप लेसन फ्रॉम द ज्यूडिशरी पर लीडरशिप टाक सीरीज़ के सेशन- 18 में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित, टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके टाक सीरीज़ का ऑडी में शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि सीधे प्रशासनिक भवन पहंुचे, जहां यूनिवर्सिटी के आला अफसरों ने बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अंत में वीसी ने मुख्य अतिथि को पोट्रेट देकर सम्मानित किया। टाक सीरीज के बाद टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने प्रशासनिक भवन में चीफ गेस्ट न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित को बुके और स्मृति चिन्ह देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। ईडी श्री अक्षत जैन ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश को यूनिवर्सिटी की बड़ी उपलब्धियां बताईं।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री ललित ने संविधान के अनुच्छेद 31ए, 31बी एवं 31सी का उल्लेख करते हुए बताया कि इन प्रावधानों ने भूमि सुधार और जनकल्याणकारी नीतियों को लागू करने में सहायता की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की ओर से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नीतियों ने संपत्ति के सृजन के साथ-साथ उसके संतुलित वितरण का मार्ग प्रशस्त किया। राष्ट्रीयकरण से उदारीकरण तक की आर्थिक यात्रा ने देश को आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित किया है। न्यायपालिका ने अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या करते हुए इसे गरिमापूर्ण जीवन, स्वच्छ पर्यावरण तथा पशु संरक्षण से भी जोड़ा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में श्रीमती मेनका गांधी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने हेतु न्यायालय के निर्देशों के बाद सार्वजनिक परिवहन को सीएनजी में परिवर्तित किए जाने का उदाहरण भी दिया। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण जैसी संवैधानिक व्यवस्थाओं को सामाजिक न्याय की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।

न्यायमूर्ति श्री ललित ने तीन तलाक कानून पर बेहद संक्षिप्त एवम् सारगर्भित बोलते हुए कहा, न्यायपालिका की ओर से तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित करने से मुस्लिम महिलाओं को न्याय, सम्मान और समान अधिकार प्राप्त हुए, जिससे उनकी राष्ट्र निर्माण में भागीदारी और अधिक सशक्त हुई। उल्लेखनीय है, तीन तलाक कानून को असंवैधानिक पारित करने वाली पांच सदस्यीय बेंच में न्यायमूर्ति श्री यूयू ललित भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर तक निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया जाना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित हुआ है। शिक्षा क्षेत्र में निजी संस्थानों की भागीदारी से शिक्षा के अवसरों का विस्तार हुआ है, जिससे स्टुडेंट्स को बेहतर संसाधन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। टाक सीरीज-18 में प्रो. एमपी सिंह, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. सुशील सिंह, डॉ. अमित कंसल के संग-संग लॉ, एलाइड हैल्थसाइंसेज़ कॉलेज आदि के स्टुडेंट्स भी मौजूद रहे। टाक सीरीज में स्टुडेंट्स ने न्यायमूर्ति श्री उदय उमेश ललित से सवाल भी पूछे। संचालन डॉ. नेहा आनन्द ने किया।

Check Also
Close