Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
“देवभूमि के सपूतों ने छुआ आसमान :NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा”बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाए
राज्य

विधायक शिव अरोरा एक बार फिर पहुँचे दुआ एजेंसी लगातार मिल रही शिकायत पर चढ़ा पारा, एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर मुकदमे के दिए निर्देश

रुद्रपुर। उपभोक्ता की गैस उसके घर तक पहुँचे इसको लेकर विधायक शिव अरोरा लगातार सक्रिय है वही विगत दिनों दुआ गैस एजेंसी पर लगातार फर्जी तरिके से उपभोक्ता की गैस बुक कर कालाबाजारी का मामला सामने आया जिसमे विधायक शिव अरोरा के साथ भी ऐसी हीं घटना सामने आई थी।
वही आज कलेक्ट्रेट मे जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे सभी गैस एजेंसी स्वामी की बैठक आहूर्त की गई जिसमे दुआ एजेंसी के प्रतिनिधि को फ़ोन करने के बाद भी बैठक मे नहीं शामिल हुए।

वही आज अचानक विधायक शिव अरोरा एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद कुमार के साथ दुआ गैस एजेंसी पर पहुँचे जहाँ उनको ताला लटका नजर आया जिस पर विधायक शिव अरोरा का पारा चढ़ गया विधायक बोले जहाँ केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार गैस आपूर्ति को शत प्रतिशत उपभोक्ताओं तक सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठा रही है।
वही दुआ एजेंसी के बाहर लोग भटक रहें है और इनका कार्यालय बंद नजर आ रहा है। यह बहुत गैर जिम्मेदारना वाक्य सामने आया।
जैसे ही दुआ एजेंसी स्वामी को उसकी जानकारी मिली उनका स्टाफ आनन फानन में ऑफिस आया।
जहां विधायक शिव अरोड़ा ने उनके कार्यालय में उन्हें जमकर लताड़ा, एडीएम भी उनकी कार्यशाली पर काफी नाराज नजर आये।
विधायक बोले दुआ एजेंसी के खिलाफ लगातार अनियमिता कालाबाजारी की शिकायत सामने आ रहा है।
उन्होंने कहा मेरे विगत दिनों गेस एजेंसी पर सख्त हिदायत देने के बाद कार्यशैली मे कोई परिवर्तन नजर नहीं आया है।
विधायक शिव अरोरा बोले दुआ एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए एजेंसी का लाइसेंस रद्द किया जाने के निर्देश दिये। विधायक शिव अरोड़ा के होते किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी वहीं उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत गैस उनके चूल्हे तक पहुंचे या विधायक शिव अरोड़ा का संकल्प है।

वही जिला प्रशासन भी सख्त कार्यवाही की तैयारी कर रहा है जिसमे गैस एजेंसी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई कर दी गई।

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विनोद कुमार एडीएम पंकज उपाध्याय मौजूद रहें।

Check Also
Close