Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ-सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के साथ निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। इस बार विशेष पहल के तहत सत्र के प्रथम दिन ही विद्यार्थियों को नयी पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी,जिससे पढ़ाई का क्रम बिना किसी विलंब के प्रारंभ हो सके। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय संख्या पांच,पौड़ी में किया। उन्होंने नन्हें विद्यार्थियों को स्वयं पुस्तकें वितरित करते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य को लेकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में इस दौरान उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। जिलाधिकारी ने कहा कि समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध होना शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को शुरुआत से ही पढ़ाई में निरंतरता मिलती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में पुस्तक वितरण का कार्य शीघ्र और सुचारु रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय के खेल क्षेत्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले,फिसलपट्टी लगाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराएं,ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिल सके। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक) अंशुल बिष्ट ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के साथ-साथ पुस्तक वितरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि समय पर पुस्तकों की उपलब्धता से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरती बहुगुणा,वार्ड सदस्य दिनेश रावत,अरविन्द रावत सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Check Also
Close