Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र–डाॅ.धन सिंह रावत


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-1 से 12वीं के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम के तहत पहले दिन सभी विद्यालयों में विभिन्न विषयों की 359300 पुस्तकें छात्रों को बांटी गई। यह पहला अवसर है जब नये सत्र के शुरू होते ही विद्यालयों में पुस्तकें पहुचाई गई और इसका छात्रों में वितरण किया गया। समय पर पाठ्य पुस्तकें मिलने से छात्र-छात्राओं के जहां चेहरे खिले वहीं उन्हें अब पढाई करने में भी आसानी होगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने आज वर्चुअल माध्यम से राजकीय इंटर काॅलेज किशनपुर देहरादून में आयोजित निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डाॅ.रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा रही है,ऐसे में को भी विद्यार्थी किताबों से वंचित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसी सप्ताह शत-प्रतिशत पुस्तकें विद्यालयों में उपलब्ध करा कर छात्र-छात्राओं में अनिवार्य रूप से वितरित की जाय। इसके लिये उन्होंने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपद में विकासखण्ड स्तर पर आयोजित निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम की एक-एक फोटो व वीडियो महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्यालयों में पुस्तकों समय पर उपलब्ध करा दी गई है। डाॅ.रावत ने कहा कि यह पहला मौका है जब नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ पर विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर उपलब्ध कराई गई है और इसका वितरण भी छात्र-छात्राओं को किया गया। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के उपरांत आयोजित ऑनलाइन विभागीय समीक्षा बैठक में डाॅ.रावत ने सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने को लेकर आगामी 7 अप्रैल को प्रत्येक विद्यालय में वृहद स्तर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम के तहत सभी शिक्षकों अपने सेवित क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर अभिभावकों को अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने को प्रेरित करेंगे। इसके अलावा सभी विद्यालयों में आगामी 14 अप्रैल को डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय संविधान के प्रति सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा बैठक में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं फर्नीचर,शौचालय,विद्यतु संयोजन,पेयजल इत्यादि की उपलब्धता की सूचना एक सप्ताह के भीतर महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये साथ ही जनपद,मण्डल एवं निदेशालय स्तर पर रिक्त पदों की सूचना भी उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा वर्तमान सत्र में पुस्तक मद में आवंटित बजट व पुस्तक खरीद की समीक्षा व सत्यापन करने,व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम संचालन को नई कार्यदायी संस्था का चयन करने,गंभीर बीमारी,दीर्घकालीन समय से अनुपस्थित शिक्षकों व कार्मिकों की सूची तैयार करने,निजी विद्यालयों हेतु अनावश्यक शुल्क वृद्धि व एनसीईआरटी पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू करने हेतु दिशा निर्देश जारी करने व संबंधित शिकायतों के निस्तारण को टोल फ्री नम्बर जारी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम के तहत पहले दिन प्रदेशभर के विद्यालयों में कुल 799991 पुस्तकों के वितरण के सापेक्ष 359300 पुस्तकें बांटी गई। समय पर छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें मिलने से जहां उनके चहरों पर खुशी झलकी है वहीं अब पढाई करने में आसानी होगी। बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह,निदेशक माध्यमिक डाॅ.मुकुल सती,निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कंचन देवराड़ी,उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा जी.पी काला,रमेश तोमर,उप राज्य परियोजना निदेशक अजीत भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close