Saturday 04/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान: डीपीएस में आयोजित हुआ प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे और फाउंडेशन डे का भव्य आयोजनरूद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और गर्व के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और गरिमामय बना दिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के उपलब्धियों के बारे में बताया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से गुजराती मैशअप, रोबोट डांस और मैजिक डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, ऊर्जा और मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि भावुक हो उठे।कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में जनरल दलबीर सिंह सुहाग – मुख्य अतिथि, सेशेल्स के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख उपस्थित रहे।उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रश्मी सलूजा (अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल), श्री कौस्तुभ मिश्रा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वित्त, उधम सिंह नगर), डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर, डॉ. गौरव गुप्ता -, संस्थापक अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री विवेक राणा, जिला न्यायाधीश, श्री शुभम गुप्ता – निदेशक, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री पवन अग्रवाल, एमडी, एसपी सॉल्वेंट, श्री संजय सिंघल – टाइटन के पूर्व प्लांट हेड भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और गतिविधियों की तारीफ की साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी अभिप्रेरित किया । उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग जी ने विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी और उनकी दूरदर्शी सोच की तारीफ की उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आज शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम छू रहा है और आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।अंत में इस खास अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह क्षण बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव बन गया, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक हो गई है। क्योंकि वर्तमान समय किताबी ज्ञान का नहीं है अब समय रोबोट प्रणाली पर तेजी से भाग रहा है। उन्होंने विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक खुला और रचनात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया है। जिसमें बच्चे अपने अपने अनुभव के आधार पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बधाई दीविधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.40 लाख की लागत के विकास कार्य का किया लोकार्पण, इंदरपुर कालोनी में अंबेडकर द्वार का उद्घाटननीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूमसमयपालन नहीं तो कार्रवाई तय-महापौर आरती भण्डारी का निगम में औचक निरीक्षण मचा हड़कंप,अनुशासन पर कसा शिकंजासंगठन शक्ति और सेवा संस्कारों का संगम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में कार्यकर्ताओं को मिला नई ऊर्जा का संचारसेवा,संवेदना और समर्पण की मिसाल खिलेन्द्र चौधरी-श्रीनगर के जनमानस का सच्चा सहाराहजार ग्राम,हजार धाम का जीवंत रैबार-एकेश्वर-दंगलेश्वर अष्ट पजल यात्रा ने जगाई भाषा,संस्कृति और आस्था की अलख
राज्य

समयपालन नहीं तो कार्रवाई तय-महापौर आरती भण्डारी का निगम में औचक निरीक्षण मचा हड़कंप,अनुशासन पर कसा शिकंजा


श्रीनगर गढ़वाल। शहर की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम में अब ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही है। महापौर आरती भण्डारी ने गुरुवार को अचानक निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर जहां कार्यप्रणाली की हकीकत जानी,वहीं लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े तेवरों में स्पष्ट संदेश दे दिया-अब काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें कई कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे,जिसे लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। अनुपस्थित कर्मचारियों की प्रविष्टि मौके पर ही दर्ज करवाई गई और सभी को समय पालन के सख्त निर्देश दिए गए। उनके इस कदम से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बन गई और कर्मचारियों में जिम्मेदारी को लेकर गंभीरता नजर आई। महापौर आरती भण्डारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि नगर निगम केवल एक दफ्तर नहीं,बल्कि जनता की सेवा का केंद्र है। यहां कार्यरत हर अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही सीधे आम जनता से जुड़ी है,ऐसे में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समयबद्ध उपस्थिति,पारदर्शी कार्यशैली और जिम्मेदारी से कार्य करना अनिवार्य है। जो भी कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं होंगे,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए अनुशासन और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे,ताकि निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सके और जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें। इस सख्त कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है और आने वाले समय में कार्यशैली में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Check Also
Close