Saturday 04/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान: डीपीएस में आयोजित हुआ प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे और फाउंडेशन डे का भव्य आयोजनरूद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और गर्व के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और गरिमामय बना दिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के उपलब्धियों के बारे में बताया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से गुजराती मैशअप, रोबोट डांस और मैजिक डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, ऊर्जा और मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि भावुक हो उठे।कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में जनरल दलबीर सिंह सुहाग – मुख्य अतिथि, सेशेल्स के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख उपस्थित रहे।उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रश्मी सलूजा (अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल), श्री कौस्तुभ मिश्रा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वित्त, उधम सिंह नगर), डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर, डॉ. गौरव गुप्ता -, संस्थापक अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री विवेक राणा, जिला न्यायाधीश, श्री शुभम गुप्ता – निदेशक, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री पवन अग्रवाल, एमडी, एसपी सॉल्वेंट, श्री संजय सिंघल – टाइटन के पूर्व प्लांट हेड भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और गतिविधियों की तारीफ की साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी अभिप्रेरित किया । उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग जी ने विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी और उनकी दूरदर्शी सोच की तारीफ की उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आज शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम छू रहा है और आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।अंत में इस खास अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह क्षण बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव बन गया, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक हो गई है। क्योंकि वर्तमान समय किताबी ज्ञान का नहीं है अब समय रोबोट प्रणाली पर तेजी से भाग रहा है। उन्होंने विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक खुला और रचनात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया है। जिसमें बच्चे अपने अपने अनुभव के आधार पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बधाई दीविधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.40 लाख की लागत के विकास कार्य का किया लोकार्पण, इंदरपुर कालोनी में अंबेडकर द्वार का उद्घाटननीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूमसमयपालन नहीं तो कार्रवाई तय-महापौर आरती भण्डारी का निगम में औचक निरीक्षण मचा हड़कंप,अनुशासन पर कसा शिकंजासंगठन शक्ति और सेवा संस्कारों का संगम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में कार्यकर्ताओं को मिला नई ऊर्जा का संचारसेवा,संवेदना और समर्पण की मिसाल खिलेन्द्र चौधरी-श्रीनगर के जनमानस का सच्चा सहाराहजार ग्राम,हजार धाम का जीवंत रैबार-एकेश्वर-दंगलेश्वर अष्ट पजल यात्रा ने जगाई भाषा,संस्कृति और आस्था की अलख
राज्य

देहरादून बजरंग दल ने दिखाई समाज में अपनी लोकप्रियता के साथ सामाजिक एकता का हिंदू शंखनाद करते हुए हजारों की संख्या में सनातनी महिला, पुरुष, बच्चे ,युवक बजरंग दल की यात्रा में शामिल हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार क्षेत्रीय संयोजक अनुज वालिया प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद जी ने दीप प्रज्वलित कर विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए मुकेश विनायक जी ने कहा कि आज बढ़ता भारत है आज हिंदू स्वाभिमान से कह रहा है कि मैं हिंदू हूं वरन पूर्व की स्थितियों में जाकर देखें तो हिंदू तिलक लगाने पर शिखा रखने, पर अपने धार्मिक मान बिंदुओं का पालन करने पर अपमानित अपने आप को महसूस करता था और सनातन विरोधी लगातार हिंदुओं का उत्पीड़न करते थे चाहे वह राजनीतिक दल हो चाहे वह वामपंथी विचारधारा के वह दीमक जो इस देश को खाने के लिए प्रयासरत है
लेकिन आज जिस प्रकार हिंदू समाज मे बजरंग दल की स्वीकार्यता मजबूती के साथ है। यह यहां उपस्थित हजारों सनातनियों ने बता दिया आज बजरंग दल के आह्वान पर हजारों सनातनी एकजुट हुए हैं और एकजुटता का यह भाव की हिंदू हम सब एक हैं यह अब धार्मिक आयोजनों में दिखाई पड़ता है कोई जातिगत भेद नहीं कोई विचार नहीं सब राममय् सब हनुमानमय् नजर आ रहे हैं। क्षेत्र संयोजक अनुज वालिया ने कहा की देहरादून में लगातार जिला प्रशासन को पछंवा दून की स्थितियों के बारे में बताया जा रहा है परंतु देहरादून के जिलाधिकारी का मौन बजरंग दल एक चेतावनी के माध्यम से प्रशासन अब ले ले क्योंकि जिस प्रकार से पछवा दून में एक व्यक्ति विशेष को हिंदू उत्पीड़न का जिम्मेदार माना जा रहा है जिस प्रकार हिंदू धार्मिक यात्राओं पर उसके द्वारा हमले कराए गए कहीं ना कहीं प्रशासन का मौन यह दर्शाता है की भ्रष्टाचार के दीमक से देहरादून जिलाअधिकारी बुरी तरह से फंसे हुए
और उसमें शीघ्र बजरंग दल जिला अधिकारी कार्यालय का बड़ा घेराव करेगा और हिंदू मांन बिंदुओं को कुचलने वाले लोगों को इस देवभूमि में सम्मान नहीं बल्कि अपराधियो की तरह ही उनके साथ प्रशासन को व्यवहार करना होगा यह सीखाने का समय आ गया है उसके बाद बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा द्वारा हनुमान चालीसा पाठ कराने के बाद मुकेश विनायक जी ने धर्म ध्वजा देकर यात्रा को नगर भ्रमण के लिए चलाया गया यात्रा का मार्ग
हिंदू नेशनल कालेज ,सहारनपुर चौक, लख्खी बाग, प्रिंस चौक ,इनामुल्लाह बिल्डिंग ,तहसील चौक, दर्शन लाल चौक घंटाघर ,पीपल मंडी, झंडा बाजार ,कावली रोड,होते हुए हिंदू नेशनल पर ही पूर्ण हुई कार्यक्रम में विभाग अक्षत रणकोटी, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष जोशी,अध्यक्ष अनिल मेसन प्रेम सेठ्ठी ,अनीता चौहान, अमन राजवंशी, शेखर बंसल,हर्ष सहगल राजेश सोमवंशी ,करण , सिद्धांत बडोनी, सचिन गुजराती, पडेलिया,नवीन गुप्ता, शशांक घिड़ियाल, मनोज कुमार, मीत जायसवाल ,अंकुर कुकरेजा, नीरज शर्मा, सक्षम, सोनू गुप्ता, राधे गुप्ता, विप्लव वर्मा, व अन्य हजारों लोगों उपस्थित रहे।

Check Also
Close