Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

समाजवादी पार्टी आगामी उत्तराखंड चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी: अखिलेश यादव
लखनऊ/रूद्रपुर :
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उत्तराखंड से सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति साझा की और स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने नेताओं को क्षेत्र में जाकर जनता के बीच कार्य करने के निर्देश दिए और मजबूत प्रत्याशियों के नाम मांगे।
इसी क्रम में अरविंद यादव ने कुमाऊँ मंडल की 11 विधानसभा सीटों (गदरपुर, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और रामनगर) पर संभावित उम्मीदवारों की सूची नेतृत्व को सौंपी।
इस अवसर पर उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व मंत्री जाबेद आब्दी, अतुल शर्मा धर्मेंद्र यादव, अमित कुमार और अरविंद दिवाकर अशोक यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close