Sunday 05/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोहशोध की दिशा में मजबूत कदम-गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान कार्यशाला का तीसरा दिन ज्ञान-विस्तार के साथ संपन्नपहाड़ की धरोहर किनगोड़-दारूहल्दी के अंधाधुंध दोहन से लुप्ति की कगार पर पहुंचा अनमोल पौधापहाड़ की पीड़ा पर सिनेमा का प्रहार-असंद एगी में झलकी गैस संकट की सच्चाईदेवभूमि श्रीनगर से आस्था का विराट उत्सव-श्रीक्षेत्र में गूंजे भक्ति के स्वर,भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष पर बड़ा सवाल: “विवेकाधीन” नहीं, “संपर्काधीन” बनने का आरोप“कर्मभूमि–जन्मभूमि में ‘राहत’ या ‘रिश्ते’?”स्लग- शिकायत पर जसपुर विधायक पहुँचे इण्डेन गैस एजेंसीपालिका ने गौसदन भेज निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।उत्तम फर्त्याल बने रा0प्रा शिक्षक संघ चंपावत के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष का इस्तीफा ।
राज्य

उत्तम फर्त्याल बने रा0प्रा शिक्षक संघ चंपावत के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष का इस्तीफा ।

कीर्ति वल्लभ भट्ट संभालेंगे जिला मंत्री का पद। पूर्व जिला मंत्री का भी इस्तीफा
रा0प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष चंपावत शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होने के बाद। आज उनके द्वारा रा0 प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पद से भी त्यागपत्र संगठन को सौंप दिया गया है। बोहरा कई वर्षों से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बोहरा तेज तर्रार शिक्षक नेता के रूप में पूरे प्रदेश में जाने जाते है। बोहरा के त्यागपत्र के बाद सर्व सहमति से जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया। आज उत्तम सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता तथा कीर्ति वल्लभ भट्ट के संचालन में हुई बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने जिला अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया। तथा कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल को बधाई दी। बोहरा ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है फर्त्याल के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूती से छात्र व शिक्षक हित में कार्य करेगा। इसके अलावा संगठन जिला मंत्री बंशीधर थवाल ने भी जिला मंत्री पद से इस्तीफा दिया। अब सर्वसम्मति से जिला मंत्री का पद कीर्ति बल्लभ भट्ट संभालेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल व उपस्थित समस्त शिक्षकों ने कहा गोविंद सिंह बोहरा के नेतृत्व में संगठन ने कई वर्षों तक छात्र हित और शिक्षक हित में बेहतर कार्य किया। बोहरा के द्वारा सभी समस्याओं को प्रमुखता से शासन के सामने रखा गया। हम सभी लोग शिक्षक बोहरा तथा शिक्षक बंशीधर थवाल को बधाई देते हुए उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। कहां इन दोनों शिक्षक नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को हमेशा मिलता रहेगा। कार्यकारी जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह फर्त्याल ने कहा संगठन ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन के समस्त सम्मानित सदस्यों को साथ लेकर हमेशा छात्र व शिक्षक हित की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान कोई शिक्षक नेता मौजूद रहे।

Check Also
Close