Sunday 05/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोहशोध की दिशा में मजबूत कदम-गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान कार्यशाला का तीसरा दिन ज्ञान-विस्तार के साथ संपन्नपहाड़ की धरोहर किनगोड़-दारूहल्दी के अंधाधुंध दोहन से लुप्ति की कगार पर पहुंचा अनमोल पौधापहाड़ की पीड़ा पर सिनेमा का प्रहार-असंद एगी में झलकी गैस संकट की सच्चाईदेवभूमि श्रीनगर से आस्था का विराट उत्सव-श्रीक्षेत्र में गूंजे भक्ति के स्वर,भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाबमुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष पर बड़ा सवाल: “विवेकाधीन” नहीं, “संपर्काधीन” बनने का आरोप“कर्मभूमि–जन्मभूमि में ‘राहत’ या ‘रिश्ते’?”स्लग- शिकायत पर जसपुर विधायक पहुँचे इण्डेन गैस एजेंसीपालिका ने गौसदन भेज निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।उत्तम फर्त्याल बने रा0प्रा शिक्षक संघ चंपावत के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष का इस्तीफा ।
राज्य

पालिका ने गौसदन भेज निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।

लोहाघाट नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पालिका के द्वारा कई बार निराश्रित गौ वंशों को गौ सदन भेजा जा चुका है और उसके बावजूद पशुपालकों के द्वारा गोवंशों को निराश्रित छोड़ा जा रहा है। आज पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में पालिका कर्मियों के द्वारा नगर में निराश्रित छोड़े गए पांच गौ वंशों को खीड़ी गौ सदन में भेजा गया। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा पालिका के द्वारा कई बार निराश्रित गौ वंशों को गौ सदन भेजा जा चुका है। पर उसके बावजूद भी कुछ लोग गौ वंश को निराश्रित छोड़ रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा पूरे नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं अगर कोई भी व्यक्ति गौ वंश को छोड़ते हुए पकड़ा जाता है तो उसे पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी गोवंशों को छोड़ने वालों की सूचना पालिका को देने साथ ही पशुपालकों से अपने गौ वंशों को निराश्रित ना छोड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने से सड़कों में दुर्घटनाओं के खतरे के साथ-साथ राहगीरों को भी खतरा पैदा होता है।

Check Also
Close