Sunday 05/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
गढ़वाल की माटी की महक दिल्ली में छाई-प्रो.मंजुला राणा की कहानी डॉलर को मिला राष्ट्रीय सम्मानशोध की नई दिशा गढ़ता गढ़वाल विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर कार्यशाला का चौथा दिन ज्ञान,अनुशासन और नवाचार से हुआ परिपूर्णसंगठन सशक्तिकरण की ओर निर्णायक कदम-पौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साहमानव-वन्यजीव संघर्ष पर कड़ा कदम-गुलदार को पकड़ने के साथ ही नष्ट करने के आदेशपेड़ से गिरकर घायल हुई महिला-हैली सेवा से एम्स ऋषिकेश रेफरगंगा दर्शन-उफल्ड़ा मार्ग के डामरीकरण-सुधारीकरण की मांग तेज विधायक पौड़ी को सौंपा गया ज्ञापनबल,बुद्धि,विद्या का संगम हैं,,, वीर हनुमान जीराम भक्त हनुमानजी का जीवन निराभिमान, संवाद कौशल, आदर्शवादिता, संकटमोचन,वीरता, चारित्रिक दृढ़ता, विनम्रता में, निःस्वार्थ सेवाभाव शामिल है ये गुण उन्हें आदर्श सेवक व महाबली बनाते हैं उनके जीवन से प्रबंधन और सफलता की शिक्षा मिलती है उनका जीवन सेवा, न्याय, भक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है उनका जीवन हमें गुरु भक्ति,मातृ -पितृभक्ति अपने इष्ट प्रभु श्रीराम व माता सीताजी की निःस्वार्थ सेवा व निश्चल भक्ति करने की सीख देता है वह अपने इष्टदेव की प्रसन्नता व भक्ति के लिए निरभिमान व निर्मल मन से किसी भी हद तक जा सकते थे वह प्रेम व करूणा के सागर हैं वह प्रभु श्रीराम के चरित्र को सुनने के रसिया है वह अपनी बड़ाई से प्रसन्न न होकर सभी कार्यों को प्रभुराम के चरणों का प्रताप व आशीर्वाद मानते थे जो उनकी विनम्रता को दर्शाता है उनका चरित्र हमें अन्याय व अधर्म के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता हैं उन्हें सकल गुण निधानम,,,, अर्थात उन्हें सभी गुणों की खान कहा जाता है वह ज्ञानियों में अग्रगण्य है उनकी भक्ति से जीवन में मानसिक शान्ति मिलती है डर,चिन्ताए दूर होकर एक सुरक्षा कवच प्राप्त होता है जीवन की दुखों ,रोगो व नकारात्मक ऊर्जा व बाधाओं का नाश होता है वह अष्टनिधि और नवनिधि के दाता हैं उनके पूजन से आत्मविश्वास व एकाग्रता में वृद्धि होती है हमें अनके जीवन के आदर्शों सेवा भक्ति व गुणो को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है तभी मनुष्य जीवन की सार्थकता हैप्रस्तुति –नरेश छाबड़ाआ,वा, रूद्रपुर8630769754जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोहशोध की दिशा में मजबूत कदम-गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान कार्यशाला का तीसरा दिन ज्ञान-विस्तार के साथ संपन्न
राज्य

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह


जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का जो सपना संजोया गया है उसे सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सहयोग से साकार किया जाएगा।
किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने विद्यालय प्रबंधन को नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के लिए उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षण केन्द्र के रूप में जाना जाएगा, जो इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का पालन करने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने विद्यालय के महासचिव की दूरदर्शिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय भविष्य की आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि यह विशाल भवन आधुनिक शिक्षण मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है, जो नई शिक्षा नीति के सभी मापदंडों को पूरा करता है। उन्होंने नए भवन की आवश्यकता और उसके निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला और बताया कि इस भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होगा एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
अतिथियों ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. डी. शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित गणमान्य जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नए भवन को नियत समय में पूर्ण करना एक चुनौती से कम नहीं था लेकिन श्री ग्रोवर जी की प्रतिबद्धता और लगन से ही यह संभव हो पाया है। आप सभी की उपस्थिति और उत्साह हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा । इस अवसर पर डी.पी.एस. रुद्रपुर के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, विद्यालय प्रबंधन के सुरेंद्र गिरधर, इन्द्रजीत अरोरा, राजेन्द्र श्रीधर, बच्चन सिंह, वास्तु विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिंह, आर्किटेक्ट संजीव वर्मा, डीपीएस और जेपीएस के समस्त सेक्शन हेड, समस्त शिक्षक, सम्मानित अभिभावक तथा अनेक गणमान्य आगंतुकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Check Also
Close