Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

गढ़वाल की माटी की महक दिल्ली में छाई-प्रो.मंजुला राणा की कहानी डॉलर को मिला राष्ट्रीय सम्मान


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी के भव्य साहित्योत्सव-2026 में उत्तराखंड की धरती से एक बार फिर साहित्यिक प्रतिभा ने अपनी चमक बिखेरी है। प्रो.मंजुला राणा को उनकी चर्चित कहानी डॉलर के लिए हिंदी की सर्वश्रेष्ठ कहानी के सम्मान से नवाजा गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत साहित्यिक सफर की बड़ी पहचान है,बल्कि पूरे गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण भी है। नई दिल्ली स्थित रवींद्र भवन में 30 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस भव्य साहित्यिक महाकुंभ में देशभर के नामचीन साहित्यकारों ने अपनी रचनात्मक उपस्थिति दर्ज कराई। हिंदी कहानी वाचन सत्र में जब प्रो.मंजुला राणा ने डॉलर का पाठ किया,तो श्रोतागण उसकी संवेदनशीलता और यथार्थ के सशक्त चित्रण से भाव-विभोर हो उठे। यह कहानी केवल एक आर्थिक प्रतीक डॉलर तक सीमित नहीं है,बल्कि इसके माध्यम से आधुनिक समाज में बदलते रिश्तों,प्रवासी जीवन की विडंबनाओं और पारिवारिक मूल्यों के क्षरण को बेहद मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। यही कारण रहा कि यह कहानी साहित्य के मर्मज्ञों के बीच विशेष चर्चा का केंद्र बनी और अंततः सर्वश्रेष्ठ कहानी के सम्मान से अलंकृत हुई। इस विशेष सत्र का संचालन पद्म भूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ.प्रतिभा राय की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ,जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान की। अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रो.मंजुला राणा ने भावुक स्वर में कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का क्षण है। उन्होंने इसे अपने पाठकों,साहित्य प्रेमियों और अपनी मातृभूमि को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष के साहित्योत्सव में 100 से अधिक सत्रों में 650 से अधिक साहित्यकारों,कवियों और विद्वानों ने भाग लिया,जिसमें देश की 50 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व हुआ। गौरतलब है कि प्रो.मंजुला राणा लंबे समय से हिंदी कथा-साहित्य में सक्रिय रही हैं और हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके साथ ही वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके रचनात्मक कौशल का प्रमाण है,बल्कि यह भी दर्शाती है कि गढ़वाल की मिट्टी में आज भी साहित्य की गहरी संवेदनाएं और सृजनशीलता जीवित है। डॉलर की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सशक्त लेखनी सीमाओं की मोहताज नहीं होती-वह सीधे दिलों तक पहुंचती है और समाज को सोचने पर मजबूर कर देती है।

Check Also
Close