Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

रुद्रपुर में खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग का सफल आयोजननन्हे तलवारबाजों ने दिखाया दम

जिला क्रीड़ा संघ रुद्रपुर द्वारा 5 अप्रैल 2026 को स्पोटर््स स्टेडियम रुद्रपुर में खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग (2025-26) का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर एवं जिले के 19 उभरते हुए तलवारबाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट मुख्य रूप से दो आयु वर्गों अंडर-14 एवं अंडर-17 के अंतर्गत आयोजित किया गया।

तलवारबाजी की तीनों स्पर्धाओं-ईपी (Epee), साब्रे (Sabre) और फॉयल (Foil) में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सुश्री निर्मला बिष्ट, विशिष्ट अतिथि के रूप में रुद्रपुर की जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री जानकी कार्की एवं उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी सुश्री निर्मला बिष्ट ने भी इस तरह की लीग की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ी भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सकती हैं। सुश्री जानकी कार्की ने कहा कि ‘‘भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का यह कदम सराहनीय है। अस्मिता लीग जैसी पहल से महिला युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं।‘‘

श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को खोजने की अच्छी पहल है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पूरा टूर्नामेंट खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने क्षेत्र में फेंसिंग के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है।

खिलाड़ियों के अभिभावकों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि यह टूर्नामेंट शहर और जिले के उभरते फेंसर्स (तलवारबाजों) के लिए एक बेहतरीन मंच एवं  एक्सपोजर प्रदान करता है। टूर्नामेंट का संचालन पूरी तरह पारदर्शी और पेशेवर रहा। मैचों की ऑफिशिएटिंग अनुभवी एनआईएस (NIS) डिप्लोमाधारकों द्वारा की गई, जिससे खेल की गुणवत्ता एवं निष्पक्षता बनी रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा पदक वितरित किए गए।
अंडर 14
(Foil) में वैष्णणी स्वर्ण पदक, पावनी शर्मा रजत पदक, राजशी बिष्ट को काँस्य पदक
(Sabre) में गुंजन स्वर्ण पदक, तनरूप कौर रजत पदक,
(Epee) श्रद्धा जोशी स्वर्ण पदक, युविका रजत पदक
अंडर 17
(Foil) में स्विती स्वर्ण पदक, मन्नत रजत पदक, अर्पिता को काँस्य पदक
(Sabre) स्विती स्वर्ण पदक, परी को रजत पदक, अर्पिता को काँस्य पदक
(Epee)  वंशिका स्वर्ण पदक, परी को रजत पदक

Check Also
Close