Tuesday 07/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
हिन्दू शौर्य यात्रा मे भगवा रंग मे नजर आया रम्पुरा! विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे हजारों लोग हुऐ शामिल,युवा मे नजर आया जोश, जय श्रीराम के नाम की नजर आई गूंजटीएमयू सीसीएसआईटी और सीओई के250 छात्र प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनितरूद्रपुर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार ग्राम सभा कीरतपुर कोलड़ा पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। कुरैया की जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह एवं बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव सर्वेश सिंह के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजकुमार ठुकराल का फूल-मालाओं ओर नारेबाजी के साथ जोरदार अभिनंदन किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजकुमार ठुकराल ने अपने राजनैतिक भविष्य और कांग्रेस की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों और आम आदमी के प्रति उसके समर्पण को देखते हुए ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कांग्रेस ही वह विकल्प है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल सकती है। राजकुमार ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र की जनता की सेवा करना और विकास की मुख्यधारा से वंचित लोगों को उनका हक दिलाना है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए माध्यम है जिससे वह जन-जन की समस्याओं का समाधान कर सकें और कांग्रेस के झंडे तले वह इस लक्ष्य को और अधिक मजबूती से प्राप्त करेंगे। ठुकराल ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और वह दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आ“वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें ताकि आगामी समय में क्षेत्र में एक नई विकास क्रांति की शुरुआत की जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने ठुकराल को आगामी चुनाव में भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सर्वेश सिंह पूर्व बार एसोसिएशन सचिव, सुनीता सिंह सदस्य जिला पंचायत, गोपाल सिंह, मलखान सिंह, राघव सिंह पूर्व प्रधान, रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह, अवतार सिंह, वीरेंद्र पाल, अंकुर चौधरी, गौरव गिरी पार्षद, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, पारस नाथ, निशांत सिंह, दासानी सिंह, वशिष्ठ, अवध धामा, संजय चौहान, बलराम सिंह, जयप्रकाश, रामप्रवेश पांडे, गुल मोहम्मद पूर्व प्रधान, एसएन वर्मा, विजय दास, प्रदीप यादव, अली मलिक, ललित यादव, एडवोकेट मनीष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राजेश पांडे, अजय मेहता, शारदानंद, गीता दत्त ध्यानी, सतीश चंद्र, राजेश मेहता, चंदन विशिष्ट, अजय मेहता, हरीश बिष्ट, सतवीर सिंह, पापिंदर सिंह, रिशु पलाया, विपिन सैनी, सनी धवन, अनिल लोहनी, रामप्रवेश पांडे, रामकुमार यादव, अनुज सैनी, भानु सिंह, आशीष जायसवाल, विनय शारदा, विजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सलीम, दिल रंजन, तेजपाल राणा, महेश सिंह चौहान, चंदन बिष्ट, नंदकिशोर पांडे, शैलेश यादव, सुशील, सुरेंद्र डिब्बा, चेतन मांगत, अमृत चीमा, मधुर चौहान, देवांशु त्रिपाठी, हर्षित चौहान, हरेंद्र विर्क, आकाश, बी एस खाती, कौशल किशोर, वीरेंद्र पाल, हरीश बिष्ट, मलखान, वीरेंद्र सिंह, कृष्णा, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, दीनदयाल सिंह, संजय ठुकराल, मनीष चुग, अजय नारायण सिंह, केरू मंडल, रुद्रा सिंह, सुदीप सिंह और राजीव गुप्ता शामिल रहे।रुद्रपुर में खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग का सफल आयोजननन्हे तलवारबाजों ने दिखाया दमरुद्रपुर में खेलो इंडिया अस्मिता फेंसिंग सिटी लीग का सफल आयोजननन्हे तलवारबाजों ने दिखाया दमगढ़वाल की माटी की महक दिल्ली में छाई-प्रो.मंजुला राणा की कहानी डॉलर को मिला राष्ट्रीय सम्मानशोध की नई दिशा गढ़ता गढ़वाल विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर कार्यशाला का चौथा दिन ज्ञान,अनुशासन और नवाचार से हुआ परिपूर्णसंगठन सशक्तिकरण की ओर निर्णायक कदम-पौड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतिम चरण में कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साहमानव-वन्यजीव संघर्ष पर कड़ा कदम-गुलदार को पकड़ने के साथ ही नष्ट करने के आदेश
राज्य

किच्छा विधानसभा क्षेत्र 19 करोड़ 40 लाख की लागत से शिमला कुर्रेया मार्ग निर्माण स्वीकृत ग्राम मलसा में विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागत

किच्छा। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित शिमला कुर्रेया मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु 19 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त होने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। इसी क्रम में ग्राम मलसा में क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों द्वारा विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के कई ग्रामों से आए नागरिक, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, किसान भाई, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधि तथा पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। तुलसी द्वार पर एकत्रित होकर ग्रामवासियों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें लड्डुओं से तौला गया, जो क्षेत्रीय जनता के अपार स्नेह और समर्थन का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रारंभिक पहल क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुई, जिसके बाद इसे स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारने का निरंतर प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।

विधायक ने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि उनका संकल्प केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि किच्छा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, श्मशान घाट, धार्मिक स्थलों, पेयजल, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास किसी एक वर्ग या दल का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवश्यकता है, और इसी भावना के साथ उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य किया है।
कुछ लोगों द्वारा लगाए जा रहे निराधार आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही में विश्वास रखते हैं। यदि किसी को किसी भी प्रकार की शंका है तो वह संबंधित विभाग में शिकायत करने के लिए स्वतंत्र है—जनहित के हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए वे सदैव तत्पर हैं।

अपने संबोधन के अंत में विधायक तिलक राज बेहड़ ने भावुक एवं दृढ़ शब्दों में कहा कि—
“यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, विश्वास और भविष्य की नई दिशा है। मेरा संकल्प है कि किच्छा विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। जब तक क्षेत्र का अंतिम व्यक्ति भी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ नहीं जाता, तब तक मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं, और जनता का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में किच्छा क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक ले जाना ही मेरा लक्ष्य है।”
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग दें, ताकि किच्छा विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश में एक आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए जोरदार समर्थन व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास में निरंतर सहयोग देने का संकल्प लिया।

Check Also
Close