Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

हिन्दू शौर्य यात्रा मे भगवा रंग मे नजर आया रम्पुरा! विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे हजारों लोग हुऐ शामिल,युवा मे नजर आया जोश, जय श्रीराम के नाम की नजर आई गूंज

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भगवा झंडे लिये हजारों लोग हिन्दू शौर्य यात्रा मे हुऐ शामिल।
हिंदुत्व के लिये मुखर रहने वाले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे रम्पुरा मे हिन्दू शौर्य यात्रा का आयोजन हुआ जहाँ हजारों लोगो ने यात्रा मे प्रतिभाग किया तो वही युवाओं महिलाओ ने भगवा झंडे को लेकर एक दीवानगी नजर आई जो जय श्री राम, गर्व से कहो हम हिन्दू है के नारों के साथ रमपुरा के प्रमुख स्थानों से निकले पैदल निकले।
वही हिन्दू शौर्य यात्रा रम्पुरा दुर्गा मन्दिर से प्रारम्भ हुई जहाँ विधायक शिव अरोरा ने दुर्गा माई के चरणों मे नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक शिव अरोरा बोले रम्पुरा जो धार्मिक आयोजन व हिंदुत्व के कार्यों मे बढ़ चढ़कर भाग लेता आया है, वही आज इस शौर्य सम्मान यात्रा मे जिस प्रकार जनसमूह नजर आ रहा है यह बताता है रम्पुरा की जनता सनातन को प्रेम करने वाली है हिंदुत्व के लिये समर्पित रहती है, और धर्म की रक्षा मे सदैव आगे निकल के आती है।
रम्पुरा के महिलाओ युवा का संकल्प है जो धर्म हमारी हिन्दू संस्कृति की बात करेगा रम्पुरा सदैव उसके साथ खड़ा नजर आया है।
वही विधायक शिव अरोरा ने कहाँ लोगो मे जिस प्रकार जोश और भगवा के प्रति प्रेम नजर आ रहा है यह बताता है रम्पुरा सिर्फ जय श्री राम के नाम गुंज नजर आती है।
आज इस हिन्दू शौर्य यात्रा जो सभी भगवा प्रेमियों को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया है जिससे हमारी युवा पीडी अपने धर्म संस्कृति के प्रति जगरूक हो एकजुट रहें।
वही समाज मे ऐसे लोग भी है जो बटाने और तुष्टिकरण की राजनीति करते है जिनका मकसद हिन्दू समाज को कमजोर करना है मगर रमपुरा के लोग जयश्री राम व भगवा झंडे की आवाज को बुलंद करने वाले लोगो के साथ है यह हिन्दू शौर्य यात्रा ने स्पष्ट संदेश दिया लोग भाजपा के साथ है।

वही यह हिन्दू शौर्य यात्रा दुर्गा मन्दिर से होते हुऐ कटोरी मन्दिर से काली मन्दिर होते हुऐ गुरुद्वारा रोड से सनशाइन स्कूल होकर शिव मन्दिर चौरास्सी घंडा मन्दिर समापन हुआ।
विधायक ने कहाँ यह हिन्दू शौर्य यात्रा स्पष्ट संदेश दे रही है रमपुरा का एक व्यक्ति राम भक्त है और उनके आराध्य के भव्य दिव्य राम मन्दिर बनाने का कार्य अगर किसी पार्टी ने किया वह सिर्फ भाजपा है।
विधायक शिव अरोरा बोले रम्पुरा से उनका विशेष लगाव है वह यहाँ के हर व्यक्ति के सुख दुःख मे सदैव खड़े होते नजर आये है उन्होंने मन्दिर सौंदर्यकरण से लेकर सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य विधायक द्वारा अपने कार्यकाल मे करवाया है।
वही इस सफल हिन्दू शौर्य यात्रा मे अपार संख्या मे आये सनातन प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, बिट्टू शर्मा, प्रीत ग्रोवर, गिरीश पाल, चन्द्रसेन चंदा, महेश कोली, गजेंद्र प्रजापति, जितेंद संधू, राजेश गुप्ता, जितेंद हुंडल, किशन कोली, राज कोली, मोहित कोली, रवि, वीरू, राजू श्रीवास्तव, गुन्नू चौधरी, बिट्टू मिश्रा, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, सौरभ गुप्ता, संतोष गुप्ता, संतोष पाल, मोहित पांडा, शिवकरण, सुदामा कोली, चंद्रपाल कोली, अर्चना राय, ममता श्रीवास्तव, सुनील बाल्मीकि,मोर सिंह, छेदालाल पाल भीमसेन गुप्ता, पिंटू पाल आदि लोग मौजूद रहें।

Check Also
Close