Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

घंडियाल तहसील दिवस में डीएम का एक्शन मोड-95 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई,जल संस्थान के जेई को सप्ताह में तीन दिन कल्जीखाल में बैठने के निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। तहसील पौड़ी के ग्राम घण्डियाल में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कुल 95 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान करते हुए उन्होंने पेयजल,सड़क,स्वास्थ्य,आजीविका,वन्यजीव नियंत्रण एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने योजनाओं की जमीनी पड़ताल के साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए विभागीय समन्वय,क्षेत्रीय निरीक्षण,जवाबदेही एवं स्थायी समाधान पर विशेष बल दिया,ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और आमजन को त्वरित राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की सबसे बड़ी तहसील होने के कारण तहसील पौड़ी के अंतर्गत दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उनके नजदीक ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील दिवस का आयोजन घंडियाल में किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है,ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए तहसील मुख्यालय तक लंबी दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है,जिससे शिकायतों का मौके पर ही समाधान संभव हो पाता है। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए सहकारिता,परिवीक्षा,बाल विकास,उद्यान,कृषि, पशुपालन,शिक्षा,राजस्व,आयुर्वेदिक,समाज कल्याण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए आमजन से भी संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान वंदना को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई,जबकि शिवांश,इशिका एवं जयश्री को नेमप्लेट वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। तहसील दिवस के दौरान पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने अनीता रावत की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जेई को मौके जाने के निर्देश दिए। देवल गांव में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन एवं नलों के सुधार के लिए दीर्घकालिक समाधान हेतु इसे जिला योजना में शामिल करने तथा तब तक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। भेडुली गांव में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए तकनीकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। वहीं धारी गांव में सड़क निर्माण से प्रभावित पाइपलाइन के संबंध में संबंधित विभागों को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पाइपजल योजनाओं को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित नहीं किया गया है,उनका शीघ्र आकलन तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। पेयजल समस्याओं के समग्र समाधान के लिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को अगले तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण कर सभी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को आगामी 20 अप्रैल तक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के जेई तथा एई को निर्देश दिए कि वे फोन पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से सुनें तथा मौके पर जाकर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की सतत निगरानी बनाए रखने के लिए जेई को सप्ताह में तीन दिन (सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार) कल्जीखाल कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठने तथा कार्यालय के बाहर अपना संपर्क नंबर चस्पा करने के निर्देश भी दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेजयल लाईनों को दुरुस्थ रखने के लिए तैनात प्लम्बरों को जिला योजना से दिए जाने वाले मानदेय में देरी की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लम्बरों को उनके कार्य का भुगतान वार्षिक के स्थान पर त्रैमासिक आधार पर किया जाए,ताकि उन्हें समय पर पारिश्रमिक मिल सके और वे बेहतर तरीके से पेयजल व्यवस्थाओं के रखरखाव एवं त्वरित मरम्मत कार्यों को सुनिश्चित कर सकें। बेडगांव में वन्यजीवों से सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को गांव में सोलर लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए। कुक्कुट पालन से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि इन्हें आगामी जिला योजना में शामिल कर पात्र आवेदकों को लाभान्वित किया जाए। सुतार गांव में काश्तकारों की फसलों को वन्यजीवों से बचाने के लिए खेतों की घेराबंदी हेतु सामूहिक प्रस्ताव प्राप्त कर उसे जिला योजना में सम्मिलित करने को कहा। घंडियाल बाजार में पार्किंग की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाजार के आसपास विभिन्न स्थानों पर पॉकेट पार्किंग विकसित करने के लिए राजस्व कर्मियों को उपयुक्त भूमि का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए,ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने सुतारगांव-ढबढेकरी मोटर मार्ग के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर अनुश्रवण जारी रखने को कहा। साथ ही दिउसा में डामरीकरण योग्य सड़कों को जिला योजना में प्राथमिकता से शामिल करने,कल्जीखाल-ढाढूखाल मार्ग की शीघ्र मरम्मत और सूला-सुबडा मार्ग के क्षतिग्रस्त पुश्तों के सुधार हेतु त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया,ताकि आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सके। न्याय पंचायत घंडियाल,पंचाली एवं बिलखेत में जंगली जानवरों की बढ़ती समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिंजरे लगाए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल टीम भेजकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग द्वारा पौध वितरण को लेकर प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि यदि वितरित पौधे जीवित नहीं रह पा रहे हैं,तो उनकी गुणवत्ता की तत्काल जांच करायी जायेगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। साथ ही उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को संबंधित न्याय पंचायत में स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के भी निर्देश दिए। साथ ही घंडियाल क्षेत्र में घेरबाड़ एवं सोलर लाइट स्थापना की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आवश्यक परीक्षण करते हुए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए,ताकि क्षेत्र में सुरक्षा एवं सुविधाओं को मजबूत किया जा सके। घण्डियाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेबीज के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देश दिए कि आवश्यक दवाओं की शीघ्र आपूर्ति कराते हुए आमजन को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। सीएचसी घण्डियाल में सोलर स्ट्रीट लाइट,चिकित्सालय तक मोटर मार्ग की मरम्मत एवं भवन सुदृढ़ीकरण से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सीएचसी घंडियाल सहित जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं व भवन सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता को लेकर यथाशीघ्र परीक्षण करवाते हुए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं,ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने घंडियाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं जायजा लेते हुए चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए अवगत कराया कि एक्स-रे तकनीशियन की व्यवस्था तथा मोबाइल एक्स-रे सेवा आगामी दो दिनों में प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रक्त जांच की सुविधा निरंतर संचालित है,जिससे मरीजों को समय पर जांच उपलब्ध हो रही है। घंडियाल निवासी राजपाल सिंह द्वारा आर्थिक सहायता हेतु दिए गए आवेदन पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रकरण का परीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। ग्राम बिलखेत के अरविंद कुमार के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देशित किया कि लाभार्थी को अगले बुधवार को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पौड़ी लाया जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाकर उन्हें आवश्यक लाभ उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांग बालक के आधार कार्ड बनाने में आ रही अड़चनों को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर व जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय से शीघ्र हीं बालक का आधार कार्ड बनाया जाए,ताकि बालक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं,उनके लिए इस माह सुपरवाइजर स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किया जाए,जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्ति आसानी से अपना आधार कार्ड बनवा सकेंगे,जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। हॉट मिक्स प्लांट से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख गीता देवी,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,पुलिस उपाधीक्षक तुषार बोरा,जिला पंचायतराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार,मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया,जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा,जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र पाण्डेय,जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा,एसडीओ फॉरेस्ट आईशा बिष्ट,अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत,ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी,सहायक अभियंता लोनिवि अंकिता सक्सेना,अर्चना कोली,पीएम स्वजल दीपक रावत,खण्ड विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश बलूनी सीडीपीओ आशा रावत,सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also
Close