Saturday 11/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
खेलों से निखरता व्यक्तित्व और मजबूत होता आत्मविश्वास–डॉ.मारिषामां और नवजीवन की सुरक्षा पर फोकस-पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग का हाई अलर्ट,हर गर्भवती पर वार रूम की नजरसिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्जअटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियानमहापौर ने रिंग रोड का निरीक्षण कर खोली झूठे आरोपों की पोलमहापौर ने बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीस्वास्थ्य सेवाओं पर प्रशासन का फोकस-डीएम ने अस्पताल सुधार के दिए कड़े निर्देशभारी वर्षा से 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन युवाओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में संजय ठुकराल के साथ मुख्य रूप से चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा सहित तमाम युवा शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।सड़क पर दौड़ता भूसी – बकास का ओवरलोडिंग शैतान
राज्य

गेहूं खरीद व्यवस्था पर भड़के किसान, भुल्लर के नेतृत्व में मुख्य विपणन अधिकारी को सौंपा सशक्त ज्ञापन।

तहसील सितारगंज क्षेत्र के लगे मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों की व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया, जब भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अतेंद्र सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विपणन अधिकारी विनय चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि यदि समय रहते मंडियों की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो हालात ओर गंभीर हो सकते हैं। भुल्लर ने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बारदाना (बोरी) की कमी, तुलाई में देरी और अव्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए पिछले वर्ष की भांति अग्रिम रूप से पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए और गेहूं खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी गेट पर ही टोकन देकर चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण पाया जा सके। इसके अलावा किसानों के लिए मंडियों में स्वच्छ पेयजल, बैठने और विश्राम की समुचित व्यवस्था, छाया की सुविधा तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। भुल्लर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो किसानों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान जी.एस. बेदी, एसएमआई विनय चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में किसानों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।

Check Also
Close