Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

सिडकुल में एस ओ जी ओर सितारगंज पुलिस के सयुंक्त ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ से बड़ा खुलासा: हथियारों का जखीरा पकड़कर टली संभावित बड़ी वारदात, आतंकी कनेक्शन की आशंका ने बढ़ाई सनसनी पूर्व में भी कई अपराधिक मुकदमे है दर्ज

सितारगंज उधम सिंह नगर के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एस ओ जी और सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बेहद खुफिया और सटीक ‘ऑपरेशन आर्म्स ब्रेक’ को अंजाम देते हुए हथियारों के विशाल जखीरे के साथ दो खतरनाक शातिर अपराधियों हरेंद्र सिंह उर्फ हनी, निखिल वर्मा उर्फ रानू केशव नगर वार्ड नंबर 6 को गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणेश गणपति ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने लेबर चौक से आगे कच्चे मार्ग पर घेराबंदी की, जहां बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की। बारिश के कारण कीचड़ भरे रास्ते में वाहन के फंसते ही पुलिस ने फिल्मी अंदाज में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों में 27 वर्षीय हरेन्द्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी बिरियाफार्म सिसैया सितारगंज और 27 वर्षीय निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी केशवनगर सितारगंज को मौके पर ही धर दबोचा। जब कार और बैगों की तलाशी ली गई तो पुलिस भी दंग रह गई—2 पोनिया 12 बोर रायफल, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 2 तमंचे (32 व 315 बोर) और सैकड़ों की संख्या में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए, जो किसी बड़ी आपराधिक साजिश की ओर साफ इशारा कर रहे थे। इसके साथ ही नकदी, मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई तथा बिना नंबर प्लेट की कार को सीज कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पुलिस की लगातार दबिश के चलते इस भारी हथियारों के जखीरे को चोरगलिया के घने जंगलों में ठिकाने लगाने जा रहे थे, जिससे उनके मंसूबों की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बिना लाइसेंस इतने घातक हथियार रखने पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले ने उस समय और गंभीर मोड़ ले लिया जब प्रारंभिक जांच में जम्मू-कश्मीर के एक संदिग्ध आतंकी संगठन से संभावित तार जुड़े होने की आशंका सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं और पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और आम लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते यह ऑपरेशन न किया जाता तो क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक या आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था। फिलहाल एस ओ जी और स्थानीय पुलिस इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और फंडिंग नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए लगातार दबिश दे रही है, जिससे आने वाले दिनों में और भी बड़े व चौंकाने वाले खुलासों की संभावना जताई जा रही है।गिरफ्तार करने वालो में एस ओ जी व पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम में सी.ओ.सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी,कोतवाल सुंदरम शर्मा, एस.ओ.जी. प्रभारी उधमसिंहनगर उमेश कुमार,चौकी प्रभारी सिडकुल ऊ.नि.जगत सिंह शाही,चौकी प्रभारी सरकंडा ऊ.नि.दीपक तिवारी,हे. का.दीपक कुमार, अ.ऊनि.सुरेन्द्र सिंह दानू, का.अर्जुन नगन्याल,का.संदीप सजावल,का.ललित चौधरी आदि सामिल रहे।

Check Also
Close