Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में इन युवाओं ने पार्टी की रीति-नीतियों में विश्वास जताते हुए हाथ का साथ चुना। सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में संजय ठुकराल के साथ मुख्य रूप से चेतन मंगत, सुनील चुग, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह, विजय गिरी, मधुर चौहान, अमित चीमा, हरविंदर विर्क, विजय छाबड़ा, दिव्यांशु त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, नरवर गिल और मन्नू अरोरा सहित तमाम युवा शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि युवाओं का कांग्रेस के प्रति बढ़ता रुझान इस बात का प्रतीक है कि जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल ने कहा कि संजय ठुकराल जैसे ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

Check Also
Close