Tuesday 26/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बकरीद पर इस बार खुले में नहीं होगी कुर्बानीचारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्पनैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का हुआ आगाज पहले दिन हुवे रोमांचक मुकाबले।देहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकमसूरी में आवारा सांड का आतंक, मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर किया हमलागुरु नानक फिफ्थ सैंटनरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजनदेहरादून,उत्तराखण्ड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठकउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानितसितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौल
राज्य

भारी वर्षा से 27 भेड़ों की मौत पशुपालक को बड़ा नुकसान, प्रशासन मदद को आया आगे।

कल चंपावत जिले में हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट के बलाई क्षेत्र में डेरा डालें भेड़ पालक की ठंड लगने से 27 भेड़ों की मौत हो गई । जिससे पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचा है। भेड़ पालक भगत सिंह चलाल निवासी धारचूला ने बताया वह अपनी भेड़ों को टनकपुर चारागाह से अपने मूल निवास ग्राम दारमा, धारचूला ले जा रहे थे। वह 08 अप्रैल 2026 की रात्रि में चंपावत के मानेश्वर के बलाई गांव के जंगल क्षेत्र में ठहरे हुए थे। इसी दौरान क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार वर्षा के कारण उनकी 27 भेड़ों की मृत्यु हो गई। आज 9 अप्रैल को घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ जेपी यादव व उनकी टीम के द्वारा द्वारा मौके पर पहुंचकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया गया तथा अन्य भेड़ों का भी चिकित्सा परीक्षण किया गया।जबकि राजस्व विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की गई। पशु चिकित्सक डॉक्टर जेपी यादव ने बताया लगातार हुई वर्षा के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों में रात्रि के दौरान ठंड व निमोनिया से 27 भेड़ों की मृत्यु हुई है।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वही बलाई के ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट के द्वारा घटनास्थल पर जाकर भेड़ पालकों की मदद की तथा प्रशासन को सूचना दी गई। वही भेड़ पालक ने बताया उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ है उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई । इस दौरान ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक अमित सीपाल ,सरपंच अर्जुन सिंह, डॉक्टर जे0पी 0यादव आदि मौजूद रहे

Check Also
Close