Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा का मूल मंत्र: विकास शर्मा

  • महापौर विकास शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित सनराइज होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। रुद्रपुर के संत कबीर मंडल द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समूचा परिसर संगठन के जयघोष से गुंजायमान रहा और कार्यकर्ताओं में आगामी सांगठनिक कार्यों को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए महापौर विकास शर्मा ने ‘वैचारिक अधिष्ठान’ विषय पर अपना विस्तृत संबोधन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने अनुशासन और स्पष्ट विचारधारा के कारण है। उन्होंने विस्तार से साझा किया कि किस प्रकार पार्टी की रीति-नीति अन्य दलों से भिन्न है और कैसे एक सामान्य कार्यकर्ता अपनी निष्ठा के बल पर संगठन के शीर्ष पदों तक पहुँच सकता है। महापौर ने जोर देकर कहा कि प्रशिक्षण केवल सीखने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए पुनः समर्पित करने का माध्यम है।

महापौर विकास शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ सिद्धांत की व्याख्या करते हुए कहा कि हमारा मूल संकल्प स्पष्ट है। सरकार और संगठन का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि जब तक गाँव, गरीब और किसान का सर्वांगीण उत्थान नहीं होता, तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना ही सच्ची राजनीति है और यही हमारे वैचारिक अधिष्ठान की असली परीक्षा भी है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला और मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने भी संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। साथ ही मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, नरदेव शर्मा, गजेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ महिला नेता शैली फुटेला, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी और जिला उपाध्यक्ष स्वाती शर्मा,पिंकी चतुर्वेदी, ममता त्रिपाठी, अर्चना राय और साधना शर्मा सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Check Also
Close