Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

जेसीज पब्लिक स्कूल में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में 13 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना सभा में बैसाखी एवं अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं भाषण के माध्यम से दोनों पर्वों का महत्व प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने बैसाखी के सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हुए पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं अंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवनसंघर्ष, सामाजिक समरसता एवं उनके योगदान पर प्रभावशाली लघु नाटिका और भाषण प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए इन पर्वों के ऐतिहासिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में महत्वपूर्ण एवं नई जानकारियाँ दीं। उन्होंने बच्चों को डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने तथा शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही प्राइमरी विंग की हैडमिस्ट्रैस श्रीमती सिमरजीत कौर ने कक्षा पाँच के नये विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय के परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने एवं नियम तथा अनुशासन का पालन करने के लिए दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को नई-नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने और पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए भी उत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतीकरण हेतु सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह एवं आनंद का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर तथा निदेशक सुधांशु पन्त ने सभी को बैसाखी एवं डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती की शुभकामनाएँ दीं।

Check Also
Close