Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

स्वच्छता से सेवा तक-श्रीनगर मंडल में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का भव्य समापन,अलकेश्वर घाट से गूंजा जनसेवा का संकल्प


श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलाए गए राष्ट्रव्यापी गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का श्रीनगर मंडल में अत्यंत प्रभावशाली और जनसरोकारों से जुड़ा समापन हुआ। समापन अवसर पर अलकेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता,सेवा और समर्पण का सशक्त संदेश दिया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया,उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही वरिष्ठजनों के सम्मान,सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए,जिससे संगठन और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव देखने को मिला। समापन दिवस पर शिव मंदिर परिसर में चलाए गए स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साफ-सफाई के माध्यम से स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपाई शशि जुयाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त पहचान दिलाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि ऐसे अभियान उसी दिशा में सार्थक कदम हैं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भण्डारी ने संगठन की सक्रिय भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा हमेशा से सामाजिक अभियानों में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को महिला शक्ति के सहयोग से सफल बनाया जाता है और आज का स्वच्छता अभियान उसी निरंतरता का प्रतीक है। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने अभियान की सफलता के लिए जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास रहता है कि प्रत्येक कार्यक्रम को जन-सरोकारों से जोड़ते हुए भव्य और प्रभावी बनाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस अवसर पर श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,रेखा रावत,शांति भट्ट,आशा फरासी,सोनी कौर एवं आशीष उनियाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का यह समापन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता की उस सतत यात्रा का प्रतीक है,जो समाज को एकजुट कर विकसित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। जहां स्वच्छता है,वहीं विकास की नींव मजबूत होती है।

Check Also
Close