Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

  • देश भक्ति नारों से गूंजा भगत सिंह चौक

​रुद्रपुर। शहर के भगत सिंह चौक पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की भव्य आदमकद कांस्य प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से विधि-विधान के साथ प्रतिमा के अनावरण की रस्म पूरी की। जैसे ही प्रतिमा से पर्दा हटा, पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और शहीद भगत सिंह अमर रहे के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने के लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ​सांसद अजय भट्ट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस दिन को रुद्रपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया ताकि हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले सकें। सांसद ने प्रतिमा स्थापना के मार्ग में आए अवरोधों को दूर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी नीतियों के सामने न झुकने वाले यह महानायक आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है। इस प्रतिमा की स्थापना उन तमाम बलिदानियों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

​विधायक शिव अरोड़ा ने इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह चौक पर इस विशाल मूर्ति का लगना एक सपने के धरातल पर उतरने जैसा है। उन्होंने चौक की पूर्ववर्ती स्थिति पर गहरा क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से यह स्थान उपेक्षा का शिकार था। पूर्व में स्थापित प्रतिमा न केवल आकार में छोटी थी बल्कि खंडित अवस्था में होने के कारण हर देशभक्त के मन में टीस पैदा करती थी। विधायक ने कहा कि जर्जर अवस्था और अव्यवस्थाओं से घिरे इस पार्क का जीर्णोद्धार करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सामाजिक संस्थाओं और शासन-प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज यह स्मृति स्थल अपनी भव्यता बिखेर रहा है। यह स्थल अब युवाओं में राष्ट्रवाद का संचार करने वाला एक ऊर्जा केंद्र बनेगा।

​महापौर विकास शर्मा ने सरकार की विकासपरक नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार रुद्रपुर को एक मॉडल शहर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह चौक शहर की प्राचीन पहचान है और आज उस पहचान को वह गरिमा वापस मिली है जिसकी वह हकदार थी। महापौर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के जीवन से सीख लें और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने आने वाले समय में शहर के लिए कई अन्य ऐतिहासिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

​इस ऐतिहासिक गरिमामयी कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण चुघ, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह,विक्रमजीत सिंह लाल, प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर मनमोहन सिंह और जसविंदर सिंह खरबंदा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, प्रमोद मित्तल, सुरेंद्र रज्जी, धीरेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह, अमित नारंग, सुनील ठुकराल, ओम प्रकाश अरोड़ा, राजेश जगा, सुरेश कोली, हरविंदर चूघ, राजेश बजाज, अमृत सिंह, एमपी मौर्य, रेखा यादव,संदीप राव,मानवेंद्र रॉय,मनीष गोस्वामी,प्रीति धीर,ममता श्रीवास्तव,मोर सिंह यादव,मनोज छाबड़ा, महिंद्र आर्य, विशाल खेड़ा, प्रीत ग्रोवर, विजय तोमर, शालिनी बोरा आशा मुंजाल, और राजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक क्षण के सहभागी बने।

Check Also
Close