Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
राज्य

अंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसाल


श्रीनगर गढ़वाल। भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर श्रीनगर में मानवता,सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक संगम देखने को मिला। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में ब्लड बैंक,एचएनबी बेस हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर ने जनसेवा की एक सशक्त मिसाल पेश की,जिसमें युवा शक्ति विशेष रूप से अग्रणी भूमिका में नजर आई। शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.सतीश कुमार,डॉ.दीपा हटवाल,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.एन.पांडेय तथा संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ.सी.बी.त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी डॉ.अमन भारद्वाज ने प्रभावी ढंग से निभाई। रक्तदान शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया,जिसमें मुख्य रूप से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया जिसमें अभिषेक,सिमरन,कनिष्का,खुशबू,श्याम,हिमांशी,ऋषु,कुणाल,विनीत और पूजा सहित अनेक विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं,बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। युवाओं की इस सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि नई पीढ़ी न केवल अपने करियर को लेकर सजग है,बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि रक्तदान-महादान है,जो जरूरतमंदों के लिए जीवनरेखा बन सकता है। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सकों,सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। अंबेडकर जयंती पर सेवा और समर्पण का यह आयोजन,समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हुआ।

Check Also
Close