Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

खेत में गेहूं काट रही छात्रा पर गुलदार का हमला छात्रा गंभीर रूप से घायल। डीएम ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल

पीड़ित परिवार की हर संभव की जाएगी मदद छात्रा की जान बचाना प्राथमिकता:डीएम चंपावत

खेत में काम कर रही महिलाओं की बहादुरी से बच गई छात्रा की जान।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चोमेल) क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार ने अपनी दहशत फैला दी है । आज बुधवार शाम को गेहूं के खेत में घात लगा कर बैठे गुलदार ने छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल छात्रा को ग्रामीण उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए। जहा डॉक्टर बीना मेलकानी के द्वारा गुलदार के हमले में घायल हुई छात्रा का उपचार किया गया। उन्होंने बताया छात्रा के गले पर गंभीर घाव है जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर बीना ने बताया छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। वही सूचना पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उनके द्वारा घायल छात्रा का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया घायल बच्ची को बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाएगा कहा क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग को पिंजरा लगाने तथा गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा छात्रा की जान बचाना प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगा जिसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा घायल बच्ची के पिता का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। सूचना पर एसडीएम लोहाघाट,वन विभाग की एसडीओ री व काली कुमाऊ रेंज के रेंजर रा , तहसीलदार लोहाघाट अस्पताल पहुंचे तथा घायल छात्रा का हाल-चाल जाना। एसडीओ नेहा चौधरी ने बताया वन विभाग नियमानुसार पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेगा तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कल गुलदार प्रभावित क्षेत्र में पिजड़ा लगाने की कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में बन कर्मियों के द्वारा लगातार गस्त की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से सतर्क रहने तथा बच्चों को अकेले इधर-उधर ना भेजने की अपील की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह व ग्रामीण गणेश भंडारी ने बताया जीआईसी मऊ में कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्रा ज्योति ( 17 ) पुत्री कल्याण सिंह स्कूल से आने के बाद शाम 4:00 के लगभग अपनी सहेलियों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई हुई थी तभी 5:30 बजे के लगभग घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया पास ही के खेत में काम कर रही महिलाओं के द्वारा बहादुरी दिखाते हुए गुलदार पर दराती व पत्थर फेंक कर हमला किया जिसके बाद गुलदार ज्योति को छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया सूचना मिलते ही समस्त ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ज्योति को कंधे में डाल कर गांव तक लाए जहां से वाहन के जरिए ज्योति को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। उन्होंने बताया आज सुबह भी गंगाली क्षेत्र में गुलदार ने दो बकरियों का शिकार किया हुआ था। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में जीआईसी मऊ के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक पाठशाला भी है और दूर-दूर गाव से बच्चे पैदल स्कूल आते हैं ।उन्होंने कहा अब बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने शासन प्रशासन से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने तथा गस्त करने की मांग की है। बताया इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वही जीआईसी मऊ के शिक्षक छात्रा का हाल-चाल जानने लोहाघाट अस्पताल पहुंचे ।मालूम हो इस बार चंपावत जिले में गुलदार ने काफी आतंक मचाया है जहां गुलदार अभी तक दो लोगों की जान ले चुका है तथा तीन से चार लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर चुका है।

Check Also
Close