Friday 17/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यासताबड़तोड़ शिलान्यास कर महापौर ने दी लाखों के विकास कार्यों की सौगातसड़क निर्माण की अनदेखी पर फूटा जनाक्रोश-जखण्ड-मैखण्डी मोटर मार्ग को लेकर आंदोलन की चेतावनी-16 अप्रैल से क्रमिक अनशन का ऐलानपौड़ी में कर्मचारी हितों को बड़ी सौगात-संघ भवन निर्माण की दिशा में तेजी,भूमि चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ीचारधाम यात्रा से पहले सख्त तैयारी-खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का शिकंजा,लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाईअक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतनामसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
राज्य

आजादनगर में बीस साल बाद सड़क का शिलान्यास

  • रुद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम संकल्पितः महापौर

रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और जनसुविधाओं के विस्तार की कड़ी में गुरुवार को महापौर विकास शर्मा ने वार्ड सात आजाद नगर में 17.50 लाख की सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। बीस साल बाद बन रही सड़क की इस सौगात से गदगद वार्डवासियों ने महापौर का अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने अपनी खुशी का इजहार मिष्ठान वितरण कर किया और क्षेत्र में हो रहे बदलावों के लिए आभार जताया। विकास की इस बयार के साथ ही महापौर ने स्थानीय मंदिरों के संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कीर्तन मंडली को ढोलक व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र भी भेंट किए।

शिलान्यास के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने आज का दिन इस वार्ड के लिए तो ऐतिहासिक है ही देश के लिए भी ऐतिहासिक दिन है। आज मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल संसद में पेश कर दिया गया है। महिलाएं भी अब देश का नेतृत्व कर सकेंगी। महिलाओं की इस भागीदारी से मातृ शक्ति मजबूत होगी और देश को नई दिशा मिलेगी। महापौर ने कहा कि ट्रिपल इजंन की सरकार शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। पिछले एक साल में इसी वार्ड में 35 लाख से अधिक के विकास कार्य कराये गये हैं। आज जिस सड़क का निर्माण शुरू हुआ है वह बीस साल से उपेक्षित थी। सड़क का निर्माण होने से यहां आवागमन सुगम होगा और हजारों लोग इससे लाभान्वित होंगे। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने बेहद अल्प समय में शहर में 102 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की है। प्रथम चरण में जहां 56 महत्वपूर्ण कार्यों की नींव रखी गई थी, वहीं अब दूसरे चरण के तहत 75 नई परियोजनाओं की श्रृंखला शुरू कर दी गई है। महापौर ने जनता को आश्वस्त किया कि अब शहर का कोई भी कोना उपेक्षित नहीं रहेगा और आने वाले समय में रुद्रपुर की कोई भी गली कच्ची नहीं दिखेगी।

महापौर ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें जो अपार स्नेह और विश्वास वोट के रूप में दिया है, वे विकास कार्यों के जरिए उस एक-एक वोट का कर्ज चुकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि चुनाव के समय जनता से किया गया हर वादा शत-प्रतिशत धरातल पर उतारा जाएगा और खस्ताहाल सड़कों का कायाकल्प कर उन्हें चमकाया जाएगा।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कई बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरने जा रही हैं। साढ़े पांच करोड़ की लागत से गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण, जल्द होने जा रहा है। ट्रांजिट कैम्प भी रजत जयंती पार्क की सवीकृति मिल चुकी है। उत्तरायणी पार्क का भी कायाकल्प होना है। गौशाला का निर्माण पूरा हो चुका है। कल्याणी नदी की बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव से निजात मिलेगी। नगर निगम द्वारा बनाया गया त्रिशूल चौक आज शहर की शोभा बढ़ा रहा है जल्द ही डमरू चौक भी इसी तरह रूद्रपुर शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा। नगर निगम महिला सशक्तिकरण के लिए भी प्राथमिकता से काम कर रहा है। जल्द ही महिलाओं के लिए वृहद स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहा है। हम लगातार शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने का काम कर रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर सभी काम किये जा रहे हैं।

नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है। आज निगम केवल सड़कें और नाली बनाने तक सीमित नहीं हैं। निगम की ओर से आठ निः‘शुल्क स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं जिनमें नागरिकों को निःशुलक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। निगम में पेंशन बनाने से लेकर राशन कार्ड आधार कार्ड लेबर कार्ड और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के कार्य भी स ंचालित हो रहे हैं। महापौर ने कहा कि जहां भी शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है वहां सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से पहुंचाई जायेगी। कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा।

प्रदेश की प्रगति का जिक्र करते हुए महापौर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का आह्वान किया कि यदि हम विकास की इस तीव्र गति को निरंतर बनाए रखना चाहते हैं, तो हमें अभी से एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से समर्पण भाव के साथ सक्रिय होने का आहवान भी किया।

कार्यक्रम में पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद कैलाश राठौर ,पार्षद राजेन्द्र राठौर, अमरनाथ सेवा मण्डल अध्यक्ष अजय चड्डा, पाारस चुघ, राजन राठौर, दीपक राठौर, संदीप, आशीष यादव, रजत बिष्ट, राजेश राठौर आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close