Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

बंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हित

  • पुराने कोषागार भवन पर बनेगी आधुनिक सुविधा युक्त दो मंजिला इमारत
  • महापौर ने विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम ने तेजी से कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में बंगाली समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बंग भवन के लिए नया स्थान चिन्हित कर लिया गया है। महापौर विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा, प्रशासनिक अधिकारियों और बंगाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थल का चयन किया और अधिकारियों को शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।

विदित हो कि बंगाली समाज लंबे समय से जिला मुख्यालय पर बंग भवन के निर्माण की मांग करता आ रहा है। महापौर विकास शर्मा के प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भवन के निर्माण की सार्वजनिक घोषणा की थी, जिसके तहत प्रथम किश्त भी जारी की जा चुकी है। पूर्व में नगर निगम द्वारा मोदी मैदान के पास भूमि चिन्हित की गई थी, लेकिन तकनीकी अड़चनों के चलते भूमि हस्तांतरण संभव नहीं हो पाया। इसके बाद वैकल्पिक स्थान को लेकर पुनः मंथन किया गया।

शनिवार शाम महापौर ने विधायक शिव अरोरा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, एडीएम पंकज उपाध्याय, तहसीलदार दिनेश कुटोला तथा बंगाली समाज के गणमान्य लोगों के साथ किच्छा बाईपास रोड स्थित आकांक्षा ऑटोबाइल के सामने उस भवन का निरीक्षण किया, जहां पूर्व में कोषागार कार्यालय संचालित होता था। यह भवन वर्तमान में जर्जर स्थिति में है। विस्तृत निरीक्षण और विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से इस स्थान को बंग भवन के लिए उपयुक्त माना गया और इसे अंतिम रूप से चिन्हित कर लिया गया।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि लगभग 1400 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बने पुराने भवन को ध्वस्त कर यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रस्तावित भवन में बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था के साथ सामुदायिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और बैठकों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

महापौर ने कहा कि यह केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पहचान और सामुदायिक एकता को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बंग भवन बंगाली समाज के लिए ऐतिहासिक सौगात साबित होगा, जहां उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों को एक सशक्त मंच मिलेगा। आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से रुद्रपुर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। शहर को सुनियोजित और आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार योजनाएं तैयार की जा रही हैं और आने वाले समय में कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। महापौर ने स्पष्ट कहा कि रुद्रपुर के समग्र विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Check Also
Close