Monday 20/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
राज्य

भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्मा

  • परशुराम जन्मोत्सव पर महापौर ने की घोषणा
  • ब्राम्हण महासभा ने धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव
  • कई हस्तियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

रुद्रपुर । ब्राम्हण महासभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आवास विकास स्थित परशुराम पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर भगवान परशुराम को नमन किया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। महापौर ने इस अवसर पर भगवान परशुराम के नाम से तीन मंजिला कम्युनिटी हॉल बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान परशुराम के पंचामृत अभिषेक के साथ हुई, जिसमें महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, ब्राम्हण महासभा के पदाधिकारी और समाज के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में महापौर और विधायक द्वारा समाज के विशिष्ट व्यक्तियों और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में स्वामी नारायण चौतन्य जी महाराज, आचार्य पवन पाण्डेय, पुष्पेंद्र शास्त्री, सुनील शास्त्री, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, विराट आर्या, अभिषेक वशिष्ठ, एम के तिवारी, अजय जोशी, उमेश कौशिक, ललित मोहन कौशिक, दीपक शर्मा, अनुज पाठक, आर वाई तिवारी, प्रमोद शर्मा, सुभाष शर्मा, वाई के शर्मा, धीरज त्रिपाठी, ओमपाल कोली, ममता त्रिपाठी, ममता जीना, रजनी रावत, रेनू जुनेजा, रश्मि रस्तौगी, निधि, प्रदीप तिवारी सहित कई मेधावी छात्र छात्राएं शामिल रहे।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने अपने संबोधन में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए परशुराम पार्क में भगवान परशुराम के नाम से तीन मंजिला भव्य कम्युनिटी हॉल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले इस भवन का प्रथम तल मंदिर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकेंगे। द्वितीय तल पर विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉल बनाया जाएगा, जबकि तृतीय तल पर ब्राम्हण महासभा का कार्यालय और अतिथियों के ठहरने के लिए कक्ष बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।

महापौर ने कहा कि ब्राम्हण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए पिछले वर्ष इसी पार्क में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी और अब कम्युनिटी हॉल का निर्माण इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और अत्याचार के अंत के लिए परशुराम के रूप में अवतार लिया था और उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। ब्राम्हण समाज ने हर युग में संस्कृति और ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और वर्तमान में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और रुद्रपुर में भी इसी दिशा में अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर को आध्यात्मिक पहचान देने के लिए त्रिशूल चौक के बाद अन्य स्थलों का भी विकास किया जा रहा है और आने वाले समय में शिव कॉरिडोर जैसी योजनाएं रुद्रपुर को एक नई पहचान देंगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम रुद्रपुर आज बहुआयामी संस्था के रूप में कार्य करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू होंगी, जिससे रुद्रपुर एक मॉडल शहर के रूप में विकसित होगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज को एकजुट होकर विकास और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने महापौर द्वारा की गई कम्युनिटी हॉल की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ब्राम्हण समाज को एक स्थायी और सुसज्जित स्थान मिलेगा, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित अन्य अतिथियों को ब्राम्हण महासभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महामंत्री डॉ संजीव शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, देवेंद्र कौशिक, राहुल भारद्वाज, इंद्रेश मिश्रा, देवेंद्र कौशिक, धीरू त्रिपाठी, देव मेनन, गजानंद शर्मा, भारत भूषण चुघ, धीरेंद्र मिश्रा, विवेक सक्सेना, अजय तिवारी ,
देव मेनन ,स्वाति शर्मा, रश्मि रस्तोगी, छाया शर्मा , ममता त्रिपाठी, ममता जीना , राजनी रावत,गौरव नवीन नैनवाल, देवेंद्र कौशिक, अनुज पाठक पवन पांडे,पिंकी चतुर्वेदी, विश्वनाथ कौशिक, डॉ एम के तिवारी ,सी ऐल शुक्ला, लोकेंद्र ,योगेंद्र कुमार। कार्यक्रम मैं मेधावी छात्रों सिद्धार्थ शर्मा , सक्षम शर्मा आराध्या गौतम , सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।। कार्यक्रम का संचालन डॉ राहुल भारद्वाज ने किया।

Check Also
Close