Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी-चारधाम यात्रा मार्गों पर पुलिस का सख्त पहरा,खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड से अलर्ट


श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित,सुव्यवस्थित और दुर्घटनामुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों और घाटों पर चेतावनी एवं जन-जागरूकता साइन बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित चिन्हित खतरनाक घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा स्पष्ट और प्रभावी संदेशों वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं,ताकि यात्री संभावित खतरों से पहले ही सतर्क हो सकें। संवेदनशील स्थलों की पहचान,लगातार निगरानी पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां फिसलन,तेज धारा या भीड़ के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन स्थलों पर विशेष रूप से चेतावनी संकेत लगाकर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सतर्क किया जा रहा है। सिर्फ साइन बोर्ड तक ही सीमित न रहकर पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षा नियमों का पालन करने,निर्धारित सीमाओं के भीतर रहने और अनावश्यक जोखिम न लेने की सलाह दी जा रही है। (सावधानी ही सुरक्षा है) इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे लगाए गए साइन बोर्डों और दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता ही इस पवित्र यात्रा को सुखद और दुर्घटनामुक्त बना सकती है।

Check Also
Close