Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

डीपीएस रुद्रपुर में प्रथम डीपीएस रुद्रपुर प्रीमियर बैडमिंटन लीग का भव्य समापन

रुद्रपुर, 21 अप्रैल। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर द्वारा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम डीपीएस रुद्रपुर प्रीमियर बैडमिंटन लीग का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 25 से अधिक विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड के प्रमुख शहरों हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रपुर, किच्छा, लालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान 300 से अधिक मुकाबले खेले गए, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री बी. एस. मनकोटी, माननीय महासचिव, उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पुष्कर राज जैन, अध्यक्ष उधम सिंह नगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, श्री विष्णु सक्सेना, सचिव बैडमिंटन एसोसिएशन उधम सिंह नगर, श्री रितेश बिष्ट, अध्यक्ष नैनीताल जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, डॉ. नागेंद्र शर्मा, अध्यक्ष जिम्नास्टिक एसोसिएशन उत्तराखंड एवं अधिवक्ता भूपेश चंद्र डुमका (वरिष्ठ कर सलाहकार) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीएस रुद्रपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक पंजाबी नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात अंडर-17 वर्ग का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला खेला गया।

प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्गों में सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले आयोजित किए गए। विजेता, उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विजेताओं की सूची (Winner Category Wise)

• अंडर-9 बालक सिंगल्स – चैत्विक साह (गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल)
• अंडर-9 बालिका सिंगल्स – अद्विका जोशी (किंग्स फोर्ड)

• अंडर-11 बालक सिंगल्स – सिद्धार्थ नेगी (डीपीएस हल्द्वानी)
• अंडर-11 बालिका सिंगल्स – वर्णिका पंत (अमेनिटी पब्लिक स्कूल)

• अंडर-13 बालक सिंगल्स – प्रवर वर्मा (सेंट जोसेफ स्कूल, नैनीताल)
• अंडर-13 बालिका सिंगल्स – प्रत्युषा रावत (बीएलएम अकादमी, हल्द्वानी)
• अंडर-13 बालक डबल्स – लक्षित त्रिपाठी एवं वैभव बन्कोटी (शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी)

• अंडर-15 बालक सिंगल्स – करण लोहानी (डीपीएस रुद्रपुर)
• अंडर-15 बालिका सिंगल्स – हर्षिता (शेमफोर्ड स्कूल, हल्द्वानी)
• अंडर-15 बालक डबल्स – करण लोहानी एवं रुबल गौर (डीपीएस रुद्रपुर)

• अंडर-17 बालक सिंगल्स – करण लोहानी (डीपीएस रुद्रपुर)
• अंडर-17 बालिका सिंगल्स – हर्षा भारद्वाज (आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर)
• अंडर-17 बालक डबल्स – करण लोहानी एवं रुबल गौर (डीपीएस रुद्रपुर)
• अंडर-17 बालिका डबल्स – मान्शा वर्मा एवं तनरूप कौर (डीपीएस रुद्रपुर)

अपने संबोधन में श्री पुष्कर राज जैन, अध्यक्ष उधम सिंह नगर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर ने वातानुकूलित बैडमिंटन कोर्ट बनाकर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण सुविधा प्रदान की है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में खेल जगत में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। उन्होंने विद्यालय के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं की सराहना की।

मुख्य अतिथि श्री बी. एस. मनकोटी ने अपने संबोधन में श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी एवं समस्त डीपीएस परिवार को कक्षा 10 के परिणाम में राज्य टॉपर हर्षा अरिप्रसाथ की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन निरंतर प्रयास, समर्पण और सकारात्मक सोच ही सच्चे चैंपियन की पहचान है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का खेल मैदान ही कल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पहली सीढ़ी है। डीपीएस रुद्रपुर सदैव शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता रहेगा तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विद्यालयों से आए सभी कोचों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों को निरंतर प्रशिक्षण देने, उनके खेल कौशल को निखारने तथा उन्हें भविष्य के लक्ष्यों के लिए तैयार करने हेतु उनके समर्पण और योगदान के प्रति आभार स्वरूप प्रदान किया गया।
धन्यवाद।
प्रधानाचार्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर

Check Also
Close