Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

नेगी ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक धुरी-गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजा लोकसंगीत का जादू


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में नरेन्द्र संगीत पर केन्द्रित सात दिवसीय कार्यशाला के पांचवें दिन का आयोजन लोक-संस्कृति,संगीत और भावनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं रंगकर्मी दीपक डोभाल ने किया,जिन्होंने अपने उद्बोधन में नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड की संस्कृति का सबसे बड़ा आलोक स्तम्भ बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस स्तम्भ पर उत्तराखण्ड की पूरी लोक-संस्कृति टिकी है,उसका नाम नरेन्द्र सिंह नेगी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नेगी के इर्द-गिर्द खड़ी यह सांस्कृतिक परंपरा इतनी विराट है कि उसे स्वीकार करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए। संसद टीवी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके दीपक डोभाल ने भावुक होते हुए विश्वविद्यालय से अपने पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रेक्षागृह की एक-एक ईंट को बनते हुए देखने के बाद आज उसी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में खड़ा होना उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रेक्षागृह ने श्रीनगर को उत्तराखण्ड के रंगमंच के मानचित्र पर स्थापित किया है। उत्तराखण्ड की रंगमंचीय परंपराओं-चक्रव्यूह,पाण्डव नृत्य और मुखौटा शैली को उन्होंने अद्वितीय बताया और कहा कि यहां महाभारत केवल कथा नहीं,बल्कि जीवंत परंपरा के रूप में विद्यमान है,अपने अभिनय अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि नेगी जी के गीतों पर अभिनय ने उन्हें पहचान और लोकप्रियता दिलाई। साहित्यिक मंच पर प्रवेश का श्रेय भी उन्होंने नेगी जी को देते हुए इस कार्यशाला में शामिल होना अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। कार्यशाला के पांचवें दिन प्रतिभागी कलाकारों ने नेगी के गीतों की विविधता से ऐसा समां बांधा कि पूरा प्रेक्षागृह भावविभोर हो उठा। अखिलेश कोहली ने अबरि दौं तू लम्बी छुट्टि गाकर टिहरी की डूबती यादों को जीवंत कर दिया,वहीं प्रिया ठक्कर,अंशिका पंवार,अंजलि रावत,हार्दिक कण्डारी,राजेन्द्र जोशी,कुसुम खत्री,किरण जोशी,शालिनी डालिया और प्रमीत कुमार ने अपने-अपने गायन से कार्यक्रम में रंग भर दिए। दृष्टिबाधित कलाकार सौरभ थपलियाल ने मुल-मुल केकू हैंसणी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और यह साबित किया कि सच्ची प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। चम्बा से आए कलाकार राजेन्द्र जोशी ने पर्वतीय पक्षियों-हिलांस,घुघूती और कागा की आवाजों की सजीव प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सम्मान और संचालन कार्यक्रम के अंत में डॉ.राहुल बहुगुणा ने प्रतिभागी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.संजय पाण्डेय और गणेश खुगशाल गणी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला का यह दिन केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं,बल्कि उत्तराखण्ड की लोक आत्मा को महसूस करने का जीवंत अवसर बन गया,जहां हर सुर में अपनी मिट्टी की खुशबू और अपनी पहचान की झलक साफ दिखाई दी।

Check Also
Close