Thursday 23/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
प्रीत विहार के लोगों को मिली दो सड़कों की सौगातनारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने वाली कांग्रेस का चेहरा हुआ बेनकाबः शांति मेहरापेयजल संकट से निपटने को महापौर ने कसी कमरमसूरी-देहरादून मार्ग पर राहत की तैयारी, सीएम धामी ने बेली ब्रिज का किया निरीक्षण, जल्द दूसरा पुल के निर्माण को पूरा करने के दिये निर्देशचारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश, 2 से 3 दिन में मसूरी देहरादून मार्ग पर बनने वाला दूसरा बेली ब्रिज तैयार होने का दावारिपोर्टर सुनील सोनकरमसूरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्माणाधीन बेली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि आगामी पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गों को समय रहते दुरुस्त किया जाए, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे बेली ब्रिज के समानांतर दूसरा बेली ब्रिज भी जल्द तैयार किया जाए। इससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।2 से 3 दिन में दूसरा बेली ब्रिज तैयार होने का दावासीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुल के कारण मार्ग संचालन में दिक्कत आ रही थी, जिसे देखते हुए अस्थायी बेली ब्रिज बनाया गया था। अब दूसरा बेली ब्रिज भी तेजी से तैयार किया जा रहा है और इसे अगले 2 से 3 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।स्थायी पुल पर भी तेजी से काममुख्यमंत्री ने कहा कि स्थायी (पक्का) पुल निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है, जिसे अगले 2 से 3 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे भविष्य में इस मार्ग पर यातायात और अधिक सुगम होगा।पर्यटन और यात्रा को ध्यान में रखकर तैयारीउन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक प्रमुख पर्यटन राज्य है, जहां हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि सड़कों और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।बीआरआ को भी निर्देशमुख्यमंत्री ने बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) को भी उनके अधीन आने वाले मार्गों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि यात्रा सीजन से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें।लंढौर क्षेत्र में जमीन धंसाव का खतरा गहराया, सड़क में दरारों से दहशत, तत्काल कार्रवाई की मांग मसूरी। मसूरी के लंढौर क्षेत्र में भू-धंसाव और सड़क में पड़ती दरारों ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर लोगों ने प्रशासन से त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पड़ रही दरारें दिन-ब-दिन चौड़ी होती जा रही हैं। इन दरारों से बारिश और सीपेज का पानी रिसकर आसपास के भवनों की नींव को कमजोर कर रहा है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थिति केवल सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।कानूनों के नाम पर असंतुलन-श्रीनगर गोष्ठी में आरक्षण,एट्रोसिटी और यूजीसी नियमों पर बड़ा मंथनउफल्डा के आरसी मेमोरियल स्कूल में बेटियों का जलवा-खेल प्रतिभाओं का सम्मान,पहाड़ से उठ रही नई उड़ाननेगी ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक धुरी-गढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजा लोकसंगीत का जादूउच्च शिक्षा के 80 शिक्षक लेंगे आईआईएससी बेंगलुरु में प्रशिक्षणसमलौण से सजी श्रद्धांजलि-पौधारोपण के माध्यम से मां की स्मृति को दिया जीवन,श्रीनगर में अनोखी पहल
राज्य

प्रीत विहार के लोगों को मिली दो सड़कों की सौगात

  • महापौर ने दोहराई विकास की प्रतिबद्धता
    ​रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के विकास रथ को आगे बढ़ाते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 25 के अंतर्गत फाजलपुर महरौला और प्रीत विहार स्थित पंचवटी कॉलोनी में बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्रीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए महापौर ने लाखों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय वार्डवासियों ने महापौर का अभूतपूर्व स्वागत किया और उन्हें पुष्पमालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

​महापौर ने रनवीर सिंह चौहान के आवास से अवतार सिंह के आवास तक तथा गोपी के आवास से विजेन्द्र के आवास तक सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। शिलान्यास के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि नगर का चहुंमुखी विकास केवल एक चुनावी वादा नहीं, बल्कि उनका मिशन है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रीत विहार और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव, जर्जर सड़कों और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। महापौर ने जोर देकर कहा कि नगर निगम का बजट जनता की अमानत है और इसका एक-एक पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ शहर के कायाकल्प में लगाया जा रहा है। जिस प्रकार शहर के मुख्य मार्गों को सुदृढ़ किया गया है, उसी तर्ज पर अब आंतरिक गलियों और कॉलोनियों को भी मुख्यधारा के विकास से जोड़ा जा रहा है।

​महापौर ने स्पष्ट किया कि रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बिना किसी भेदभाव के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूर्ण होने चाहिए ताकि जनता को इनका दीर्घकालिक लाभ मिल सके। उन्होंने स्वयं समय-समय पर इन कार्यों का औचक निरीक्षण करने की बात भी कही।

​ कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती प्रियंका संतोष गुप्ता और पार्षद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ,वार्ड संख्या 1 से पार्षद पवन राणा, वार्ड संख्या 11 से पार्षद मनमोहन राय और वार्ड संख्या 22 से पार्षद चंद्रसेन चंदा,देवेन्द्र रस्तोगी, त्रिलोचन सिंह, रनवीर सिंह चौहान, लालबचन गुप्ता, अखिलेश भटनागर, डी.एन. शर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, तिलक राज, प्रसाद लाल, अंकुर गुप्ता दीपक सक्सेना,चंद्रमोहन (बूथ अध्यक्ष), श्सुनील, बिल्लू, अजय सक्सेना, विजेंद्र सागर के साथ-साथ श्रीमती रामकली, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती बीना बसड़ा और श्रीमती पुष्पा देवी सहित भारी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Check Also
Close