Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

जंगली जानवर ने एक महिला को फिर बनाया अपना निवाला। मीटिंग छोड़ कर घटना स्थल को रवाना हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ0 हरीश बिष्ट।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना दिया है। यह खबर आग की तरह पूरे ग्रामीण क्षेत्र में फैल गई।
वही ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट को जो कही मीटिंग में व्यस्त थे पता चलते ही घटना स्थल को ग्रामीणों के साथ रवाना हो गए और वन विभाग के आला अधिकारियों को सूचना देकर मृतक परिवार को हर तरफ से सहयोग दिए जाने की बात कही।
ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने बताया जनपद नैनीताल के ब्लॉक भीमताल के अंतर्गत ज्योलीकोट से लगे ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय ( 47) चारा लेने जंगल गई थी, तभी गुलदार उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया।
सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की खोजबीन शुरू की।
घर से लगभग दो किलोमीटर दूर महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, ज्योली गांव निवासी 52 वर्षीय हेमा पांडे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं।
उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब हेमा पांडे का कोई पता नहीं चला तो साथ गई महिलाएं घबराकर गांव लौटीं और परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ या गुलदार ने महिला को अपना शिकार बनाया।

प्रमुख ने कहा यह एक घटना नहीं है विगत वर्ष से वर्तमान तक यह 9,10 वी घटना भीमताल में होना चिंताजनक है वन विभाग इसके लिए ठोस कदम उठाए इससे पहले भी मनोरा क्षेत्र के मोरा गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की जान जा चुकी है। उस घटना के बाद वन विभाग ने एक बाघ को पकड़कर आदमखोर घोषित किया था, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों को निजात देने को कहा प्रमुख ने कहा छेत्र में एकाएक घटना हो रही वन विभाग इन आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों के निजात के लिए उचित कार्रवाई करे
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही मनोरा रेंज के वन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
देर रात तक ग्रामीण वासी व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट शव के साथ धरना प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए देखे गए। उन्होंने जैसे तैसे परिवार के लोगों को साहस दिलाया कि अति शीघ्र हमलावर बाघ, गुलदार जो भी उसे मार गिराया जाएगा। उन्होंने वन विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में पिजरे लगाने की मांग की।

Check Also
Close