Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

नशे के खिलाफ सख्त एक्शन-पौड़ी पुलिस का बड़ा प्रहार स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,सप्लाई चेन तक पहुंचने की तैयारी


श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है, जहां सघन चेकिंग अभियान के दौरान 03 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने,सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने और इस अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी और सतत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 23 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कलियासौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवक शितेज कुमार उर्फ लक्की को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 03.00 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्वयं स्मैक का आदी है और बरामद नशीला पदार्थ उसने सौरभ कुमार निवासी श्रीनगर से खरीदा था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। लगातार हो रही ऐसी सख्त कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि पौड़ी पुलिस नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और समाज को इस जहर से मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close