Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

धामी सरकार में टूटे विकास के रिकार्डः कैड़ा

  • शहरी विकास मंत्री ने नगर निगम में किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

रूद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान शहर के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है और रूद्रपुर के चहुंमुखी विकास के लिए उनके मंत्रालय की ओर से संसाधनों और सहयोग की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। ब

नगर निगम में आयोजित इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री ने जिन परियोजनाओं की नींव रखी, उनमें शहर की सूरत बदलने वाले कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने वार्ड संख्या 38 में राजकुमार खनिजो के होटल से लेकर रमेश कालड़ा के घर तक नाला निर्माण और विभिन्न पुलियों के लिए 40.15 लाख के कार्य का शुभारंभ किया। वहीं, वार्ड संख्या 28 स्थित सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं को दूर करते हुए 48.19 लाख की लागत से अस्थाई टीनशेड, सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। देवभूमि जयंती योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 03 ट्रांजिट कैंप स्थित सुभाष पार्क के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए 159.24 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त, शहर के विभिन्न वार्डों में 494.68 लाख की लागत से हॉट मिक्स सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जबकि क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण (सरफेसिंग) के लिए 485.90 लाख के पृथक कार्य का भी शिलान्यास हुआ। 94.14 लाख से नगर निगम बाउंड्री वाल और नए द्वार के निर्माण का भी कैबिनेट मंत्री ने विधिवत शिलान्यास किया।

सभागार में जनसमूह को संबोधित करते हुए राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद और महापौर विकास शर्मा के अथक प्रयासों का ही प्रतिफल है कि आज रूद्रपुर में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि धामी जी दिन के 24 में से 20 घंटे प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्पित हैं और विकास के मानकों में उन्होंने स्वर्गीय एन.डी. तिवारी जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि जिस उत्तराखंड की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी, उसे आज धामी सरकार अपनी संस्कृति के संरक्षण और ऐतिहासिक फैसलों के जरिए देश भर में नई पहचान दिला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव उत्तराखंड को मिल रहा है, जिसका लाभ आज हर गली और गांव तक पहुंच रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक के बहाने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक मातृ शक्ति के साथ छल किया है, जिसे महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। भाजपा की सोच महिलाओं को सशक्त बनाने की है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा अच्छे फैसलों और विकास की राह में रोड़े अटकाए हैं। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के काम से पूरी तरह संतुष्ट है और 2027 में प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ डबल इंजन की सरकार हैट्रिक बनाएगी।

रूद्रपुर के स्थानीय नेतृत्व की सराहना करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि महापौर विकास शर्मा के महज एक साल के कार्यकाल में शहर एक मॉडल के रूप में उभरा है। यहां स्थापित प्रदेश का पहला अत्याधुनिक वेंडिंग जोन अब पूरे उत्तराखंड के लिए नजीर बनेगा और अन्य शहरों में भी इसी तर्ज पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की प्रतिबद्धता ही सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान और आधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग से रूद्रपुर को प्रदेश का सबसे व्यवस्थित और विकसित शहर बनाने की दिशा में वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और आज जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है, उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट रूद्रपुर में धरातल पर उतारे जायेंगे।

इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ,दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम, पूर्व मेयर रामपाल सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, अमित नारंगवरिष्ठ नेता अनिल चौहान,धीरेन्द्र मिश्रा,मोहन तिवारी, हिमांशु शुक्ला, तरूण दत्ता, वेद ठुकराल, घनश्याम श्यामपुरिया, यशपाल घई, राकेश सिंह, ,पार्षद शालू पाल,चिराग कालरा, राजेंद्र राठौड़,मानवेंद्र राय,नीतू राय, कमल पाल, शुभम दास, शालू पाल, कुसुम शर्मा, एमपी मौर्य, पवन राना, संदीप वाल्मीकि, सोनू मुल्तानी,मुकेश राजोरिया, राजन राठौर आदि समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also
Close