Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
स्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैप
राज्य

पहली बार रूद्रपुर पहुंचे शहरी विकास मंत्री का जोरदार स्वागत

रूद्रपुर। मंत्री बनने के बाद पहली बार रूद्रपुर पहुंचे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का नगर आगमन पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत का यह सिलसिला नैनीताल रोड से शुरू होकर नगर निगम परिसर तक चलता रहा।

मंत्री राम सिंह कैड़ा का काफिला जैसे ही नैनीताल रोड पहुंचा, वहां पहले से मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ उनका खैरमकदम किया। इसके पश्चात काफिला वेडिंग जोन पहुंचा यहाँ लघु व्यापारियों और महिला स्वयं सहायता समूहों ने मंत्री जी का जोरदार अभिनंदन किया। श्री कैड़ा ने वेंडिंग जोन का गहन निरीक्षण किया और वहां की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को देखकर बेहद प्रभावित हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्वयं एक जूस की दुकान पर रुककर जूस पिया और उसका भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से किया। मंत्री जी ने वेंडिंग जोन की सराहना करते हुए कह यह वेंडिंग जोन केवल व्यापारियों के लिए स्थान नहीं, बल्कि प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल है। जिस तरह यहां लघु व्यापारियों को सम्मानजनक स्थान दिया गया है, ठीक इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी अत्याधुनिक वेंडिंग जोन विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।

इसके पश्चात त्रिशूल चौक पर भी कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। जहां कैबिनेट मंत्री ने चौक पर स्थापित भव्य त्रिशूल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने वाली इस कलाकृति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे धार्मिक व सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। शहरी विकास मंत्री ने किच्छा रोड स्थित उस स्थल का भी विशेष भ्रमण किया, जहां कभी कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ करता था, लेकिन अब वहां एक सुंदर पार्क विकसित कर दिया गया है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इसे स्वच्छता का अनूठा उदाहरण और वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने महापौर विकास शर्मा की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि रूद्रपुर ने कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता के मामले में प्रदेश के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की है।

भ्रमण और निरीक्षण के उपरांत कैबिनेट मंत्री का काफिला नगर निगम परिसर पहुंचा। यहां महापौर विकास शर्मा की अगुवाई में पार्षदों और निगम अधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर रहा। शहरी विकास मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि रूद्रपुर के विकास की गति को और तेज किया जाएगा और इसे प्रदेश के सबसे आधुनिक शहरों की श्रेणी में अग्रणी रखा जाएगा।

Check Also
Close