
देहरादून, हिम पुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदनबहुगुना जी की जयंती के अवसर पर नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने आज स्वर्गीय बहुगुणा जी की घंटाघर स्थित मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की
इस अफसर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने कहा है कि स्वर्गीय बहुगुणा जी को सच्ची श्रद्धा श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताएं मार्ग पर चलकर प्रदेश के चौमुखी विकास की कामना करें
स्वर्गीय बहुगुणा जी गढ़वाल के नेता ही नहीं थे वह भारतवर्ष के अग्रणी नेताओं में शुमार थे
स्वर्गीय बहुगुणा जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे
हमें चाहिए कि हम उनके घर-घर स्वराज के सिद्धांत को अपनाए बहुगुणा जी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल,प्रदीप कुकरेती,सुशील विरमानी,गुलाम मुस्तफा, दानिश नूर, विपुल नौटियाल, जय बिष्ट,अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
