Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नगर निगम में जोरदार स्वागत

  • महापौर के साथ शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा
  • महापौर ने प्रभारी मंत्री को सौंपा 25 करोड़ का प्रस्ताव

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के परिवहन सूचना प्रोद्योगिकी एवं जनपद के प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का सोमवार को नगर निगम परिसर पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं, पार्षदों और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। नगर निगम में पहली बार पधारने पर महापौर ने प्रभारी मंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका विधिवत सम्मान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे के साथ नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की और शहर के चहुंमुखी विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

समीक्षा बैठक के दौरान महापौर विकास शर्मा ने प्रभारी मंत्री को अपने एक वर्ष के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अवगत कराया और आगामी विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। महापौर ने विशेष रूप से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 में रेनबो स्कूल से आर.ए.एन. पब्लिक स्कूल तक की जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण और जल निकासी हेतु नाला निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जिला योजना से 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत कराने का आग्रह प्रभारी मंत्री से किया, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से जलभराव और खराब सड़क की समस्या से निजात मिल सके।

प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने महापौर विकास शर्मा के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से त्रिशूल चौक के सुंदरीकरण, वेंडिंग जोन की स्थापना और दशकों पुराने कूड़े के पहाड़ को हटाकर वहां सुंदर पार्क विकसित करने के ऐतिहासिक कार्य के लिए महापौर को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने शिव कॉरिडोर और मिनी बाईपास जैसी आगामी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश के सभी निगमों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो सीधे तौर पर धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने रूद्रपुर शहर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का वायदा भी किया। सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विकास की किरण अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि जिला योजना की बैठक में भी अधिकारियों को जनहित की योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। भाजपा सरकार में जनभावनाएं सर्वाेपरि हैं और मुख्यमंत्री स्वयं जन समस्याओं के निराकरण को लेकर बेहद गंभीर हैं। परिवहन मंत्रालय को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। आने वाले समय में उत्तराखंड के सभी बस स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। विभाग की जो भी खामियां हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जा रहा है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदीप बत्रा ने कहा कि जनता का पूर्ण आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है और धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्य एक बार फिर प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस की इसी मानसिकता के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए धामी सरकार ने 28 अप्रैल को विशेष सत्र आहूत किया है, जिसमें निंदा प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

प्रभारी मंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर, गुरमीत सिंह, अमित नारंग, वेद ठुकराल, धीरेन्द्र मिश्रा, पार्षद पवन राणा, पारस चुघ, राजन राठौर, अजय चड्डा, सुभाष छाबड़ा, अनुज पाठक, मानस जायसवाल, अनुज अग्रवाल, संजीव शर्मा, बलवंत अरोरा, रजत बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close